मुलाकात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत–

by | Jul 25, 2024 | देहरादून, राजकाज | 0 comments

लगातार तीसरी बार देश का नेतृत्व करने पर दी प्रधानमंत्री को बधाई व शुभकामनाएं, उत्तराखंड में ​शिक्षा, स्वास्थ्य और सहकारिता में किए कार्यों से कराया मोदी को अवगत–

देहरादून: राज्य के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ​शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को लगातार तीसरी बार देश की बागडोर संभालने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रधानमंत्री को राज्य में ​शिक्षा, स्वास्थ्य और सहकारिता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों से भी अवगत कराया। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

मीडिया को जारी बयान में डाॅ. रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री से भेंट के दौरान राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सहकारिता के क्षेत्र में हुई प्रगति एवं भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि राज्य में एनईपी-2020 का क्रियान्वयन, विद्या समीक्षा केन्द्र की स्थापना, उच्च शिक्षा के अंतर्गत महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों का नैक एक्रिडिएशन, छात्र संघों व परिषदों में छात्राओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने, आयुष्मान योजना का क्रियान्यन, प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान, वैक्सीनेशन अभियान, केदारनाथ एवं बद्रीनाथ धाम में बनाये जा रहे चिकित्सालयों की प्रगति, मुख्यमंत्री घसियारी योजना, माधो सिंह भण्डारी सामूहिक सहकारी खेती योजना एवं पैक्स कम्प्युटरीकरण, प्रदेश की सहकारी संघों व समितियों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी प्रधानमंत्री को दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सहकारिता की विभिन्न योजनाओं के संचालन पर डॉ. धन सिंह रावत की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है और विकास के नये आयाम छू रहा है।

Latest News

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...
error: Content is protected !!