आस्था: बदरीनाथ धाम में दिखा आस्था का संगम, देवताओं की डोलियों ने किए बदरीनाथ के दर्शन–

by | Aug 4, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

रुद्रेश्वर व शेषनाग देवता की डोली पहुंची बदरीनाथ धाम, श्रद्धालुओं ने जय बदरीनाथ के जयकारे लगाए, भ​क्तिमय हुआ माहौल–

बदरीनाथ: बदरीनाथ धाम में तब माहौल भ​क्तिमय हो गया, जब देवडोलियों ने मंदिर परिसर में अदभुत नृत्य किया। देवडोलियों के साथ पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए और मनौतियां मांगी।

सावन माह में बदरीनाथ धाम में उत्तरकाशी के रवांई घाटी से रुद्रेश्वर भद्रेश्वर महादेव और यमुना घाटी से शेषनाग देवता की डोली पहुंची। इनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु भी धाम पहुंचे। डोलियों के साथ आई महिलाओं ने धाम में पारंपरिक नृत्यों की भी प्रस्तुति दी। रविवार को देवडोलियों के आने से बदरीनाथ मंदिर परिसर में काफी भीड़भाड़ रही।

बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी देवडोलियों के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने के लिए वहां पहुंचे। इस दौरान पंडित कमलेश डिमरी, अमित नौटियाल, विकास, प्रवीण कुमार, समर चंद्र, गोपाल परमार, मनवीर के साथ ही सैकड़ों भक्तगण मौजूद रहे। इस दौरान जय बदरीनाथ के जयकारे गूंजते रहे।

Latest News

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
error: Content is protected !!