सराहनीय: केदारनाथ आपदा में फंसे लोगों का सहारा बनें चमोली के युवा–

by | Aug 4, 2024 | आपदा, चमोली | 0 comments

सेंजी गांव के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनि​धि भरत सिंह राणा के नेतृत्व में 500 श्रद्धालुओं को खाना भी ​खिलाया और आसरा भी दिया–

गोपेश्वर: 31 जुलाई की रात को भारी बारिश, बादल फटने और भूस्खलन से जगह-जगह फंसे तीर्थयात्रियों के लिए चमोली जनपद के युवा आसरा बनें, इन युवाओं ने तीर्थयात्रियों को निशुल्क भंडारा आयोजित करने के साथ ही रात होने पर उन्हें अपने ढाबों में रात को सुलाया भी। युवाओं ने करीब 500 तीर्थयात्रियों की सेवा की।

जंगलचट्टी में फंसे श्रद्धालुओं को जब पहाड़ी से रेस्क्यू किया गया, तो चमोली के युवाओं ने स्थानीय लोगों की मदद से सोनप्रयाग के समीप अपने ढाबों में उन्हें रहने और खाने की निशुल्क व्यवस्था की। साथ ही बिहार और झारखंड के चार दिव्यांग श्रद्धालुओं को पांच दिनों तक ढाबे में आसरा भी दिया।

फंसे तीर्थयात्रियों को खाना ​खिलाते युवा-

रविवार को इन श्रद्धालुओं को आर्मी के जवानों के हवाले किया गया। निजमुला घाटी के सैंजी गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह राणा और पोखरी के अमित नेगी ने स्थानीय युवा डीपी गोस्वामी, रोहित गोस्वामी और गणेश गोस्वामी के साथ जगह-जगह फंसे श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की।

चमोली के भरत सिंह राणा ने बताया कि आपदा के बाद से यहां करीब 200 घोड़े फंसे हुए हैं। आपदा के बाद से घोड़े-खच्चरों को उनके मालिक चना और बूसा नहीं खिला पाए हैं। जगह-जगह भूस्खलन होने से हरी घास की व्यवस्था भी नहीं हो पा रही है। उन्होंने रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन से घोड़े-खच्चरों के लिए बूसा और चने की व्यवस्था करने की मांग उठाई है।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!