आस्था: द्रोणागिरी गांव में संपन्न हुआ वास्तु पूजा अनुष्ठान, ताकि बनीं रहे खुशहाली और लहलहाते रहें खेत-खलियान–

by | Aug 4, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

द्रोणागिरी पर्वत देवता और भूमियाल देवता की हुई विभिन्न पूजाएं, स्थानीय के साथ ही प्रवासी भोटिया जनजाति के ग्रामीण भी हुए शामिल–

गोपेश्वर: सीमांत गांव द्रोणागिरी में तीन दिवसीय वास्तु पूजा अनुष्ठान संपन्न हो गया है। गांव में द्रोणागिरी पर्वत देवता और भूमियाल देवता की विशेष पूजाएं संपन्न हुई। इसमें शामिल होने के लिए भोटिया जनजाति के प्रवासी ग्रामीणों ने भी प्रतिभाग किया।

द्रोणागिरी गांव में 115 परिवार निवास करते हैं। गांव में प्रत्येक तीन साल में क्षेत्र की खुशहाली, पशु संपदा और बेहतर फसल के लिए वास्तु पूजा संपन्न होती थी, लेकिन गांव से बढ़ी संख्या में पलायन होने और ग्रामीणों के कम संख्या में अपने मूल गांव लौटने के कारण पिछले 35 साल से इस पूजा का आयोजन नहीं हुआ था। दो साल पहले कोरोना महामारी में कई ग्रामीण इसकी चपेट में आए, जिसके बाद द्रोणागिरी पर्वतराज और भूमियाल देवता ने तीन दिवसीय वास्तु पूजा अनुष्ठान आयोेजित करने की इच्छा जताई थी। अपने आराध्य देवताओं को दिए वचन के अनुसार सावन माह में ग्रामीणों ने भव्य रुप से पूजा अनुष्ठान का आयोजन किया।

अनुष्ठान के लिए द्रोणागिरी पहुंची गांव की महिलाएं-

आचार्य पंडित अनसूया प्रसाद पंत ने पर्वतराज द्रोणागिरी और भूमियाल देवता की संकल्प पूजा के साथ ही विभिन्न अनुष्ठान संपन्न किए। भूमियाल देवता ने अपने अवतारी पुरुष पर अवतरित होकर अपने भक्तों को आशीर्वाद दिया।

इस मौके पर द्रोणागिरी पर्वतराज के अवतारी पुरुष दीवान सिंंह, धन सिंह कुंवर, रघुनाथ सिंह, बचन सिंह, बाग सिंह कुंवर, नंदन सिंह, धीरज कुंवर, उदय सिंह, सुरेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, हरेंद्र सिंह, अजब सिंह, भागी देवी, जानकी देवी, अंजू, लीला देवी, सावित्री देवी आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

आठ विधाओं की प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए...

चमोली: भुलकण में चला वृहद सफाई अभियान, निगोल नदी में कूड़ा फेंकने पर जताई चिंता–

दो किलोमीटर क्षेत्र से हटाया प्लास्टिक व अन्य कचरा, तुंगनाथ क्षेत्र के व्यापारियों से नदी को...

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...
error: Content is protected !!