केदारनाथ आपदा: पैदल और सड़क मार्गों का पुनर्निर्माण करना रहेगी हमारी प्राथमिकता: जिलाधिकारी–

by | Aug 4, 2024 | आपदा, रूद्रप्रयाग | 0 comments

डीएम ने स्थानीय लोगों, मजदूरों और रेस्क्यू में जुटे सभी अधिकारी कर्मचारियों को दिया विशेष धन्यवाद–

रुद्रप्रयाग: जिला​धिकारी सौरभ गहरवार ने कहा कि केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर भारी बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हुई पैदल और सड़क मार्ग को पुनर्स्थापित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके अलावा केदारनाथ में जो लोग रह गए हैं उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

जिलाधिकारी सौरभ गहरवार पिछले चार दिनों से ग्राउंड जीरो से अपनी टीम के साथ पूरे रेस्क्यू कार्य करवा रहे हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि रविवार शाम तक 10 हजार से ज्यादा यात्रियों एव स्थानीय लोगों को केदारनाथ, लिनचोली, भीमबली, गौरीकुंड, चीरबासा सहित अन्य पड़ावों से रेस्क्यू कर लिया गया है। वहीं अब प्राथमिकता के आधार पर पीडब्लूडी की मदद से अधिक से अधिक लेबर लगाकर रास्तों का पुनर्निर्माण शुरू करवाया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि बिना स्थानीय लोगों, मजदूरों, मीडिया बंधुओं, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, पीआरडी जवानों, हैली कंपनियों सहित रेस्क्यू में लगे सभी सुरक्षा बलों, अधिकारी कर्मचारियों के सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। उन्होंने मुख्यमंत्री, गढ़वाल कमिश्नर, आपदा सचिव सहित अन्य सभी उच्च अधिकारियों का मार्गदर्शन एव प्राथमिकता से सभी व्यवस्थाएं बनाने में सहायता देने के लिए भी आभार व्यक्त किया।

उधर मुख्य विकास अधिकारी डॉ जीएस खाती ने रविवार को चौमासी का निरीक्षण कर रेस्क्यू किए गए यात्रियों की कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन में सहयोग एव यात्रियों की देखभाल करने के लिए ग्राम प्रधान चौमासी मुलायम सिंह सहित संपूर्ण ग्राम वासियों को विशेष धन्यवाद दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा, प्रधान संगठन रुद्रप्रयाग के अध्यक्ष सुभाष रावत सहित संबंधित अधिकारी सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Latest News

देश के शीर्ष 50 जिलाधिकारियों में शामिल हुए विशाल मिश्रा–

उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली और जनहित के प्रति समर्पण से राष्ट्रीय फलक पर चमके रुद्रप्रयाग के...

चमोली: उप वन क्षेत्राधिकारी राय सिंह कुंवर को दी भावभीनी विदाई–

अ​धिकारी, कर्मचारी और परिजन हुए सेवानिवृत्त समारोह में शामिल, सम्मानित किया-- गोपेश्वर, 31 मई 2026:...

चमोली: एनटीपीसी तपोवन में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का सफल एवं जनभागीदारीपूर्ण आयोजन–

कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व, मार्गदर्शन में आयोजित हुआ स्वच्छता...

चमोली: एनटीपीसी विष्णुगाड़ परियोजना में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को जांचने के लिए मॉक ड्रिल–

वि​भिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने सक्रिय रुप से लिया भाग, व्यापक मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन-- ज्योतिर्मठ, 30...

पर्यावरण संरक्षण: तुंगनाथ बेस कैंप भुलकण में स्वच्छता की मिसाल, भुलकण से धोतीधार तक चला सफाई अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में साफ-सफाई में जुटे लोग, पर्यावरण संरक्षण का दिया...

चमोली: गृह सचिव शैलेश बगौली ने किया कोतवाली गोपेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण–

डिजिटल पुलिसिंग और जनमैत्री पर दिया विशेष जोर, पदम विभू​षित चंडी प्रसाद भट्ट से की मुलाकात...

गढ़वाल विश्वविद्यालय में कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन मेला, किसानों को मिली आधुनिक जानकारी–

कार्यशाला में किसानों, छात्र-छात्राओं और कृ​षि से जुड़े लोगों को दी आधुनिक कृ​षि उपकरणों की...

चमोली: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन की मौत, तीन घायल–

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और डीडीआरएफ की टीम, देहरादून से देवाल जा रहे थे कार सवार...

चमोली में बारिश-बर्फबारी से मौसम सुहावना, जंगल की आग बुझी–

चमोली जनपद में लगातार दूसरे दिन भी हुई बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हुई बर्फबारी-- चमोली, 29...
error: Content is protected !!