चमोली: मनरेगा से होता काम तो छह महिने लग जाते, महिलाओं ने दो दिन में ही बना दिया पैदल रास्ता–

by | Aug 4, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गया था रास्ता, 50 मीटर रास्ते का श्रमदान कर किया निर्माण, मिली राहत–

नंदप्रयाग(चमोली):खड़गोली गांव के ग्रामीणों ने भूस्खलन से टूटे पैदल रास्ते का निर्माण कार्य श्रमदान कर पूरा कर दिया है। गांव को जोड़ने वाला पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। ग्राम प्रधान और अन्य जनप्रतिनि​धियों ने रास्ते के निर्माण के लिए प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन तत्काल कोई काम न होने पर गांव की महिलाओं और पुरुषों ने स्वयं ही श्रमदान कर गांव के रास्ते का निर्माण कर दिया।

बता दें कि कर्णप्रयाग विकास खंड के खड़गोली गांव में 45 परिवार निवास करते हैं। बीते 24 जुलाई को भारी बारिश के दौरान गांव का एकमात्र पैदल रास्ता शुरूआत में ही करीब 50 मीटर तक ध्वस्त हो गया, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा था। स्कूली बच्चे भी भूस्खलन वाले रास्ते से ही जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे थे। परेशानी को देखते हुए ग्राम प्रधान गोविंद सिंंह रावत व ग्रामीणों ने रास्ते के निर्माण के लिए प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन तत्काल रास्ता बनने की दिशा में कोई कदम नहीं उठा तो ग्रामीणों ने स्वयं ही श्रमदान से रास्ते के निर्माण की योजना बनाई। रास्ता निर्माण के लिए अधिकांश महिलाएं आगे आई।

ग्राम प्रधान गोविंद सिंह का कहना है कि रास्ता क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण बाजार भी नहीं जा पा रहे थे। स्कूली बच्चों को भी दिक्कतें हो रही थी। जिला प्रशासन को आपदा मद में रास्ते के निर्माण की गुहार लगाई। आपदा की टीम रास्ते का निरीक्षण करने भी पहुंची, लेकिन रास्ते के निर्माण की दिशा में कोई काम नहीं हुआ। जिसे देखते हुए ग्रामीणाें ने स्वयं ही रास्ता निर्माण का फैसला लिया और दो दिन में ही 50 मीटर तक रास्ते का निर्माण कर दिया। इस मौके पर महिला मंगल दल की कोषाध्यक्ष गुड्डी देवी, मनोरमा देवी, शांता देवी, सतेश्वरी, राजेश्वरी, सुमन, चंद्रकला देवी के साथ ही कई ग्रामीणों ने सहयोग किया।

Latest News

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

अगस्त्यमुनि: भाषण प्रतियोगिता के साथ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ समापन–

16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...

पशुपालन के अपर निदेशक ने किया मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण–

उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...

चमोली: गैस गोदाम व होटलों पर सघन निरीक्षण, 21 व्यावसायिक और चार घरेलू सिलिंडर किए गए जब्त–

एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...
error: Content is protected !!