बम-बम भोले: सावन के तीसरे सोमवार को ​शिवालयों में पहुंचे ​शिवभक्त, किया भोलेनाथ का जला​भिषेक–

by | Aug 5, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

मंगलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में हुए कीर्तन-भजन, महिला व युवक मंगल दल ने किया विशाल भंडारे का आयोजन–

नंदप्रयाग: सावन के तीसरे सोमवार को भी ​शिवालयों में दिनभर ​शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ को वेलपत्री अर्पित कर जला​​भिषेक किया। मंगरोली गांव के प्रसिद्ध मंगलेश्वर महादेव मंदिर में स्थानीय महिलाओं ने कीर्तन भजन का आयोजन किया। इस दौरान विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। दिनभर गांव में माहौल ​शिवमयी बना रहा।

प्रतिवर्ष मंगलेश्वर महादेव मंदिर में सावन माह में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होते हैं। इस वर्ष भी भक्तगणों की ओर से मंदिर में अखंड ज्योति जलाई जा रही है। साथ ही प्रत्येक सोमवार को भोलेनाथ को दूध और नदी के पवित्र जल से जला​भिषेक किया जा रहा है।

कीर्तन भजन क​रतीं महिला मंगल दल की महिलाएं-

सामाजिक कार्यकर्ता व पूर्व ग्राम प्रधान तेजवीर कंडेरी का कहना है कि मंगलेश्वर महादेव की क्षेत्र पर हमेशा कृपा बनीं रहती है। क्षेत्र के आराध्य देवता की पूजा-अर्चना के लिए दूर-दराज के गांवों के भक्तगण भी यहां पहुंचते हैं। सावन के तीसरे सोमवार को युवक मंगल दल और महिला मंगल दल द्वारा मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

इस मौके पर पंडित सुभाष सती, महिला मंगल दल अध्यक्ष सुशीला देवी, सरपंच शकुंतला देवी, यशोदा देवी, भुवनेश्वरी देवी, लक्ष्मी देवी, निर्मला देवी, पीतांबरी देवी, रीना, विमला, ऊषा, निर्मला, अंकित, सूरज, विपिन, सौरभ, सचिन कंडेरी, सतेश्वरी देवी, सतीश, श्रीदेवी, आनंद, सुनील कंडेरी, उमेश, विक्रम, ताजवर, अकलेश, अ​खिलेश, नितिन, सोनू आदि मौजूद रहे।

Latest News

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...
error: Content is protected !!