चमोली: कंबल और छाता न मिलने पर श्रमिकों ने श्रम विभाग में जमकर मचाया हंगामा–

by | Aug 6, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

कहा: दूर-दराज के गांवों से गोपेश्वर पहुंच रहे, लेकिन नहीं मिल रही सामग्री, नवीनीकरण के नाम पर वसूला जा रहा पैसा–

गोपेश्वर:श्रम विभाग गोपेश्वर में मंगलवार को कंबल और छाता लेने पहुंचे श्रमिकों ने सामग्री न मिलने पर श्रम विभाग के ​खिलाफ नारेबाजी की। श्रम कार्यालय के बाहर इकट्ठा हुए लोगों ने श्रम विभाग में वितरित हो रही सामग्री की जांच की मांग उठाई। कहा गया कि श्रम कार्ड नवीनीकरण के नाम पर श्रमिकों से पैसा भी वसूला जा रहा है। पिछले कई महिनों से जनपद के श्रमिकों को श्रम प्रवर्तन बोर्ड द्वारा कंबल और छाते दिए जा रहे हैं। श्रमिकों के खून की निशुल्क जांच भी की जा रही है।

पिछले कुछ दिनों से श्रम विभाग में पहुंच रहे लोगों को सामग्री नहीं ​दी जा रही है। यहां मौजूद कर्मियों का कहना है कि सामग्री समाप्त हो गई है। लोगों का आरोप है कि अपने चहेतों और जान पहचान वालों को ही सामग्री वितरित की जा रही है। कई दिनों से कार्ड नवीनीकरण के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन कार्ड नवीनीकरण भी नहीं किया जा रहा है। श्रमिकों का कहना है कि श्रम कार्ड नवीनीकरण के नाम पर भी 1000 रुपये तक लिया जा रहा है।

गोपेश्वर श्रम विभाग कार्यालय के बाहर जमा लोग-

इधर, श्रम प्रवर्तन अ​धिकारी अजय कुमार बर्मन का कहना है कि कांवड यात्रा के चलते कंबल और छाता नहीं पहुंच पाएं हैं। बुधवार से सामग्री का वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्ड नवीनीकरण पर 100 रुपये का शुल्क पड़ता है, यदि अ​धिकधनरा​शि ली जा रही है तो इसकी जांच की जाएगी। सुनीलनाथन, नीरज, अनीता, वीरेंद्र सिंह, सुनीता, कुसुम, रेखा, अरविंद, कल्याण सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!