दिक्कत: विजयनगर-पठालीधार मोटर मार्ग पर भूस्खलन और भू-धंसाव, फिर वाहनों की आवाजाही पड़ी ठप–

by | Aug 8, 2024 | चमोली, सड़क | 0 comments

आ​खिर कब तक जनता के सब्र की परीक्षा लेगा लोक निर्माण विभाग, अब उग्र आंदोलन के मूड़ में जनता, ये नेता आए आंदोलन को आगे–

अगस्त्यमुनि: 80 से अ​धिक गांवों को यातायात से जोड़ने वाली विजयनगर-पठालीधार सड़क जानलेवा बनीं हुई है। इसे क्षेत्र की लाइफ लाइन भी कहते हैं। गंगानगर क्षेत्र से करीब 300 मीटर की दूरी पर पहाड़ी से हो रहा भूस्खलन और सड़क पर मंदाकिनी नदी से हो रहे भू-धंसाव के कारण यहां वाहनों की आवाजाही अब पूरी तरह से ठप पड़ गई है। अभी तक यहां खतरे के बीच ही वाहनों की आवाजाही हो रही थी। बुधवार को सड़क पूरी तरह से धंस गई है।

क्षेत्र की लाइफ लाइन पड़ी ध्वस्त-

इस सड़क से जुड़े गांवों के ग्रामीण अब निर्णायक आंदोलन के मूड़ में हैं। ग्रामीणों ने सड़क का एलाइनमेंट बदलने और मौजूदा सड़क की ​स्थिति को सुधारने की मांग उठाई है। निर्णय लिया गया कि सड़क की ​स्थिति को सुधारने के लिए शीघ्र जेसीबी मशीन लगाई जाए और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

क्षेत्र पंचायत सदस्य सावन सिंह नेगी ने सड़क की मौजूदा ​स्थिति के बारे में लोक निर्माण विभाग के अ​धिकारियों से बात की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सड़क का नए सिरे से निर्माण नहीं किया गया तो क्षेत्रीय जनता सड़क से लेकर कलेक्ट्रेट तक आंदोलन शुरू कर देगी। सिल्ला, पठालीधार, डडोली के साथ ही बड़मा और बसुकेदार क्षेत्र के ग्रामीणों की महापंचायत बुलाकर सड़क को लेकर जल्द एतिहासिक आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसमें क्षेत्र के जनप्रतिनि​धियों का भी सहयोग लिया जाएगा।

ये नेता आए आंदोलन के लिए आगे—–

केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि विजयनगर-पठालीधार मोटर मार्ग की यह ​स्थिति सरकार की उदासीनता के कारण हुई है। पिछले साल उन्होंने प्रशासन से लेकर सरकार तक सड़क सुधारीकरण के लिए कई पत्र भेजे, लेकिन किसी भी पत्र का जवाब नहीं आया। अब सड़क के सुधारीकरण के लिए आंदोलन शुरू किया जाएगा। क्षेत्रीय जनता से संपर्क किया जा रहा है। शुक्रवार को क्षेत्र में जाऊंगा।

Latest News

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

अगस्त्यमुनि: भाषण प्रतियोगिता के साथ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ समापन–

16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...

पशुपालन के अपर निदेशक ने किया मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण–

उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...

चमोली: गैस गोदाम व होटलों पर सघन निरीक्षण, 21 व्यावसायिक और चार घरेलू सिलिंडर किए गए जब्त–

एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...
error: Content is protected !!