चमोली: तीज का त्यौहार, मन हर्षित हुआ अपार, हर तरफ छाई सावन के झूलों की बहार–

by | Aug 8, 2024 | चमोली, रचनात्मक, संस्कृति | 0 comments

चमोली पुलिस परिवार ने पुलिस लाइन में किया हरियाली तीज का मनमोहक आयोजन–

गोपेश्वर: पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में पुलिस लाइन गोपेश्वर में पुलिस परिवार की महिलाओं व महिला कर्मियों की ओर से समारोह पूर्वक तीज त्यौहार का आयोजन किया। इस दौरान महिलाओं और बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी। महिलाओं ने हाथों पर मेहंदी भी रचाई।

समारोह की मुख्य अति​थि नंदप्रयाग की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव रहीं। दीप प्रज्वलित कर उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात पुलिस परिवार की महिलाओं/कर्मियों की डांस प्रतियोगिता, मेहन्दी प्रतियोगिता, ग्रुप डांस,गायन, रैंप वॉक आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें सभी प्रतियोगियों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में बढ-चढ़कर उत्साह के साथ प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के दौरान युवतियां और महिलाएं रंग-बिरंगे परिधानों में नजर आई तथा डीजे पर लोकगीतों और फिल्मी धुनों पर प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर बच्चों व महिलाओं के मनोरंजन हेतु झूले की व्यवस्था भी की गयी थी। झूला झूलकर महिलाएं व बच्चे आनंदित हुए।

निर्णायक मण्डल द्वारा तीज क्वीन का खिताब मानसी रावत को दिया गया व प्रथम रनरअप नीलम नेगी, द्वितीय रनरअप दुर्गा देवी व तृतीय रनरअप काजल देवी को प्रदान किया गया।

मुख्य अतिथि द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को तीज पर्व की शुभकामनाएं देते हुए वर्तमान समय में प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं की अग्रणी भूमिका के बारे में बताया व आगे भी इसी प्रकार से विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा। हर किसी के अन्दर किसी न किसी प्रकार की प्रतिभा अवश्य होती है, अतः ऐसे में हमें अपनी प्रतिभा को सामने अवश्य लाना चाहिए।

दीप प्रज्वलित करतीं पूर्व अध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव-

इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गोपेश्वर श्रीमती पुष्पा पासवान, अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट छवि बंसल, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती पल्लवी गुप्ता, सहायक अभियोजन अधिकारी खुशबू सिंह, सदस्य उपभोक्ता आयोग श्रीमती चन्द्रकला खण्डूरी व श्रीमती तनुश्री घिल्डियाल मौजूद रही।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!