जय बदरीनाथ: बदरीनाथ धाम से माता मूर्ति मंदिर पहुंची नर-नारायण की डोली–

by | Aug 9, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

श्रावण शुक्ल पंचमी को नर नारायण जयंती पर बदरीनाथ धाम में दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू–

बदरीनाथ: बदरीनाथ धाम में नर नारायण जयंती धूम धाम से मनाई जा रही है। शुक्रवार श्रावण शुक्ल पंचमी पर शुरू हुई जयंती का समापन शनिवार को होगा। 

शुक्रवार सुबह बदरीनाथ मंदिर में बाल भोग के बाद भगवान नर-नारायण की विग्रह डोली मंदिर परिसर में लाई गई। मूर्ति को समारोह पूर्वक माता मूर्ति मंदिर ले जाया गया। जहां पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट माता मूर्ति मंदिर के पुजारी सुशील डिमरी भगवान नर-नारायण की पूजा अर्चना की और अभिषेक संपन्न किया। दोपहर डेढ बजे नर-नारायण की मूर्तियां बदरीनाथ मंदिर में विराजमान हो गई। 

मान्यता है कि भगवान विष्णु के अवतार नर-नारायण ने बदरीनाथ धाम में तपस्या की और सहस्रकवच दैत्य से लोगों को मुक्ति दिलाई। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि शनिवार को भगवान नर-नारायण का अभिषेक और बदरीनाथ धाम भ्रमण के साथ कार्यक्रम संपन्न हो जाएगा। 

बदरीनाथ धाम में धूमधाम से मनाई नर-नारायण जयंती-

नर नारायण की जयंती के कार्यक्रम में बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, अवर अभियंता गिरीश रावत, कुलदीप भट्ट, विवेक थपलियाल, राजेंद्र सेमवाल, अजय सती, दीपक सयाना के अलावा माणा, बामणी, पांडुकेश्वर के हकहकूक धारी, तीर्थ पुरोहित, तीर्थ यात्री शामिल हुए।

Latest News

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...

चमोली: जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की–

निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में मशीनरी तैनात...

चमोली: न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा खेल महाकुंभ-2026 का आयोजन–

एक सितंबर से खेल महाकुंभ-2026 का आगाज, खिलाड़ियों से पंजीकरण की अपील-- गोपेश्वर, 01 अगस्त 2026: जनपद...

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...
error: Content is protected !!