सराहनीय कार्य: बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति बनीं तीर्थयात्रियों के लिए सहारा–

by | Aug 11, 2024 | आपदा, देहरादून | 0 comments

उत्तराखंड शासन ने की केदारनाथ आपदा कार्यों के लिए श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर सहित जिला प्रशासन की सराहना–

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने विगत दिनों केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों के अतिवृष्टि रैस्क्यू कार्य के सफल समापन के लिए श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति, जिला प्रशासन सहित भारतीय वायुसेना, विंग कमांडर शैलेश कुमार एवं एनडीआरएफ,एसडीआरएफ टीम को उनकी बहुमूल्य सेवाओं और बचाव अभियान के लिए आभार जताया हैं।

आपदा रेस्क्यू टीम के साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी-

साथ ही जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग सौरभ गहरवार सहित एसपी विशाखा अशोक भदाणे, केदारनाथ विकास प्राधिकरण अपर मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह सहित आपदा के दोरान कार्य करने वाले सभी विभागों के अथक योगदान की प्रशंसा की है।

शासन की ओर से जारी संदेश में आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत कठिन समय था, लेकिन आनंद स्वरूप और राज कुमार नेगी एसीईओ, यूएसडीएमए और टीम आपदा प्रबंधन सहित , जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग सौरभ गहरवार और उनकी टीम, एसपी विशाखा अशोक भदाणे और उनकी टीम, विंग कमांडर शैलेश कुमार और उनकी टीम केडीए अपर मुख्य कार्याधिकारी/ तत्कालीन समय बीकेटीसी पूर्व मुख्य कार्याधिकारी रह चुके योगेन्द्र सिंह और बीकेटीसी टीम एवं एसडीएम आशीष शुक्ला और अन्य एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित सभी संबंधित विभागों के समन्वय से केदारनाथ धाम में रैस्क्यू ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सका है।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि सचिव आपदा प्रबंधन ने श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति सहित सभी संबंधित विभागों के सभी अधिकारियों- कर्मचारियों को केदारनाथ अतिवृष्टि रैस्क्यू कार्यों में योगदान हेतु आभार जताया है।

Latest News

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: आधा घंटे की ओलावृ​​ष्टि ने सबकुछ कर दिया चौपट–

बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृ​ष्टि, चारों ओर बिछी सफेद चादर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की ​हुई जोरदार ​भिडंत, पांच यात्री घायल–

तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल-- गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार...

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...
error: Content is protected !!