परेशानी: केदारनाथ क्षेत्र को सड़क से जोड़ने वाला कुंड मोटर पुल पर मंडराने लगा खतरा–

by | Aug 11, 2024 | चमोली | 0 comments

भारी वाहनों की आवाजाही रोकी, पुल के एप्रोच रोड पर भी आई दरारें, 1965 में हुआ था इस पुल का निर्माण–

ऊखीमठ(रुद्रप्रयाग): तुंगनाथ घाटी में बीती रात को हुई भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यहां जगह-जगह भूधंसाव और भू-कटाव होने से लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। तुंगनाथ घाटी के उसाड़ा गांव में आकाशकामिनी नदी के कटाव से व्यापक भूकटाव हुआ है। गांव में खेती से लेकर रास्तों और कुंड-गोपेश्वर हाईवे पर भी दरारें पड़ गई हैं। मंदाकिनी के उफान पर आने से यहां पुल भी खतरे में है। यदि नदी का पानी बढ़ता है तो यह पुल भी खतरे में पड़ जाएगा।

कुंड मोटर पुल पर मंडरा रहा खतरा-

बता दें कि कुंड में ​स्थित मोटर पुल गुप्तकाशी से आगे केदारनाथ तक की आबादी को यातायात से जोड़ता है। लेकिन लगातार नदी के कटाव से इस पुल पर खतरा मंडराने लगा है। वर्ष 1962 में चीन युद्ध के बाद सामरिक सुरक्षा की दृ​ष्टि से ऋ​षिकेश-बदरीनाथ सड़क मार्ग का निर्माण किया गया था, इसी के साथ रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड सड़क का निर्माण भी किया गया था,

भूधंसाव की चपेट में कुंड-ऊखीमठ-गोपेश्वर हाईवे-

वर्ष 1965 में सड़क को केदारनाथ से जोड़ने के लिए कुंड में मंदाकिनी नदी पर पुल निर्माण किया गया था। तब से एकमात्र यह पुल केदारनाथ क्षेत्र के लिए यातायात का मुख्य साधन है। वर्ष 2013 की आपदा में मंदाकिनी में बाढ़ जैसे हालात सामने आने से इस पुल के आधार कमजोर पड़ गए थे, साथ ही यहां बनें जल विद्युत परियाजना के बैराज से भी बार-बार पानी छोड़ा जाता है, जिससे पुल अब वाहनों का अ​धिक भार सहन नहीं कर पा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से एहतियात के तौर पर इस पुल से भारी वाहनों की आवाजाही भी रोक ली है। यहां सड़क पर भी गहरी दरारें पड़ गई हैं।

Latest News

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...

चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...

चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...

चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...
error: Content is protected !!