चमोली: 20 लाख रुपये के चेक बाउंस के मामले में अ​भियुक्त दोषमुक्त–

by | Aug 12, 2024 | चमोली, न्यायालय | 0 comments

न्यायिक मजिस्ट्रेट पल्लवी गुप्ता की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें क्या है मामला–

गोपेश्वर: न्यायिक मजिस्ट्रेट पल्लवी गुप्ता की अदालत ने 20 लाख के चेक बाउंस के मामले में अभियुक्त को दोषमुक्त कर दिया। मामले में अ​भियुक्त की ओर से साक्ष्य का अभाव रहा।

गोपेश्वर, पुराना पेट्रोलपंप निवासी योगेंद्र सेमवाल की ओर से एक अगस्त 2022 को गोपेश्वर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया, जिसमें कहा गया कि रुद्रप्रयाग निवासी नीरज प्रसाद डंगवाल ने उनकी दुकान से सामान खरीदा था, जिसके एवज में 20 लाख का चेक दिया जो बैंक में बाउंस हो गया।

मामले की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट पल्लवी गुप्ता की अदालत में हुई। अभियुक्त ने अदालत को बताया कि उसने 2018-19 में सामान के एवज में नगद भुगतान कर दिया था। उसने मैसर्स सेमवाल ट्रेडर्स को गारंटी के तौर पर कोरा चेक दिया था। जिसे अभियुक्त ने खुद ही भरकर बैंक में जमा कर दिया।

वहीं परिवादी की ओर से कोर्ट में सामान उधार देने के मामले में बिल, बाउचर, रजिस्टर या डायरी सहित ऐसा कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया। साथ ही 2018-19 से 2022 तक परिवादी की ओर से उधार के संबंध में उनके द्वारा की गई कार्रवाई का कोई साक्ष्य कोर्ट में प्रस्तुत नहीं किया गया। इतने बड़े उधार का कोई बिल, बाउचर या अन्य साक्ष्य नहीं होने, उधार के मामले में परिवादी की ओर से कोई कार्रवाई न करने पर कोर्ट ने मामले को संदिग्ध पाया। जिसके आधार पर अदालत ने अभियुक्त नीरज प्रसाद डंगवाल को दोषमुक्त कर दिया। बचाव पक्ष की ओर से पैरवी अ​धिवक्ता सत्यप्रकाश सती ने की।

Latest News

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...

चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...

चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...

चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...
error: Content is protected !!