चमोली: सरकारी अस्पतालों में निशुल्क जांच योजना शुरू, अस्पतालों में मिलने लगी वि​भिन्न जांचों की सुविधा–

by | Aug 13, 2024 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रदेश सरकार की पहल से जनपद के जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मिल रही निशुल्क जांच योजना–

गोपेश्वर: निशुल्क जांच योजना के अन्तर्गत आम जनमानस को सभी राजकीय चिकित्सालयों में उपलब्ध जाँचों के साथ-साथ चिकित्सक द्वारा लिखी जाने वाली सभी प्रमुख जांचे जैसे कि बायोकेमिस्ट्री, हिमोटोलॉजी, कैंसर मार्कर, विटामिन की जांच, हार्मोन की जांच, बायोप्सी, इम्युनोलॉजी, न्यूट्रिशनल एवं ट्यूमर मार्कर आदि 290 जाँचों से अधिक जांचे निःशुल्क उपलब्ध करायी जा रही हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 राजकेश पांडे द्वारा बताया गया कि प्रदेश सरकार एवं स्वास्थ्य मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार डॉ0 धन सिंह रावत के प्रयासों से जनपद के जिला चिकित्सालय, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में माह दिसम्बर 2021 से निःशुल्क जांच योजना आम जनमानस की सुवधा हेतु संचालित है। योजना के आरम्भ होने से जुलाई 2024 तक 78706 लोगों द्वारा 270512 जांचों का लाभ लिया गया है। जिसमे कुल 2,60,51,494 (दो करोड़, साठ लाख, इक्यावन हजार, चार सौ चौरानवे रुपये ब्यय हुये।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि सीमांत जनपद होने के फलस्वरूप पूर्व में लोगों को सुदूरवर्ती गांवों से देहरादून एवं अन्य मैदानीे क्षेत्रों में जिन प्रमुख जांचों हेतु जाना पड़ता था और अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता था, आज वो सभी प्रमुख जाँचें जनपद के सभी प्रमुख स्वास्थ्य चिकित्सा इकाईयों में ही सुगमता से उपलब्ध हो रही हैं।

सीएमओ ने जनपद के सभी नागरिकों से अपील की गई कि उत्तम स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेने हेतु उक्त सेवा के साथ-साथ प्रसवोपरांत् जच्चा-बच्चा को घर तक छोड़ने तथा 0-1 वर्ष तक के बीमार बच्चों को अस्पताल लाने व ले जाने की निःशुल्क सुविधा हेतु हेल्पलाइन नं0-102 नंबर, आकास्मिक एंबुलेंस सेवा हेतु-108 एवं स्वास्थ्य संबंधित जानकारी, सुझाव व शिकायत निवारण हेतु-104 डायल करें। ताकि आम नागरिक को सभी स्वास्थ्य सुविधाऐं सुगमता से प्राप्त हो सके।

Latest News

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
error: Content is protected !!