हादसा: अनियंत्रित टैंकर ने महिलाओं को कुचला, दो की मौत, तीन घायल–

by | Aug 14, 2024 | दुर्घटना, श्रीनगर | 0 comments

महाराष्ट्र से यात्रा पर आई थीं महिलाएं, बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा करने के बाद लौट रही थीं वापस–

श्रीनगर (गढ़वाल): ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रीकोटगंगानाली में मंगलवार को देर रात्रि एक अनियंत्रित पानी के टैंकर ने पांच महिलाओं को कुचल दिया। जिसमे से दो की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं घायल हो गई। घायल महिलाओं का बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिलाएं बद्रीनाथ से यात्रा कर लौट रही थी। यहां वह एक होटल में ठहरे थे। रात को महिलाएं होटल के आगे बैठी हुई थी। इसी दौरान तेज गति से अनियंत्रित होते हुए आये ट्रक ने फुटपाथ पर चढ़कर उन्हें कुचल दिया। ट्रक का एक हिस्सा दीवार तोड़ कर अंदर की ओर घुस गया। इस हादसे में एक गाय का बछड़ा भी चपेट में आया।

कोतवाली निरीक्षक होशियार सिंह पंखोली ने बताया कि श्रीनगर से श्रीकोट की ओर जा रहे पानी के टैंकर ने अनियंत्रित होकर पहले एक गाय के बछड़े पर टक्कर मारी व उसके बाद रामा होटल के बाहर बैठी महिला यात्रियों की ओर जाकर होटल की दीवार तोड़ दी। जिससे 2 महिला यात्री उक्त पानी के टैंकर के नीचे दब गई। जिन्हें जेसीबी की मदद से मुश्किल से बाहर निकाला गया।

इस घटना में एक महिला यात्री ललिता ताउरी पत्नी हरीश ताउरी निवासी गोपालजिन जिला अकोला महाराष्ट्र उम्र 50 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि 4 घायल महिलाओं को बेस अस्पताल श्रीकोट ले जाया गया। यहां पर एक महिला यात्री सरिता उर्फ गौरी पत्नी नरेश निवासी तिजकरा जिला अकोला महाराष्ट्र उम्र 50 वर्ष को भी चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किया गया।

Latest News

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...

तेफना गांव के प्रेम सिंह राणा राज्यमंत्री हुए नियुक्त, गांव में उत्सव का माहौल–

देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...

चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...

चमोली: आदर्श प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भव्य विदाई समारोह आयोजित–

अ​भिभावकों, ​शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...

चमोली: गोपेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने किया निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी के साथ ही ​शि​क्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स...
error: Content is protected !!