चमोली: प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने दिनभर अस्पताल में मचाया हंगामा–

by | Aug 16, 2024 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

जिला अस्पताल से चार कर्मियों को हटाया, डॉक्टर्स की छह सदस्यीय टीम करेगी मामले की जांच, पढ़ें पूरी खबर–

गोपेश्वर: प्रसूता की मौत पर शुक्र्रवार को परिजनों ने दिनभर जिला अस्पताल गोपेश्वर में हंगामा मचाया। उन्होंने जिला अस्पताल कर्मियों पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि रात को दस बजे उन्होंने प्रसव पीढ़ा से कराह रही महिला को जिला अस्पताल में भर्ती किया, लेकिन रातभर डॉक्टर उसे देखने नहीं आया। रेफर के लिए भी नहीं कहा गया। उन्होंने शाम तक भी महिला का शव नहीं उठाया। दिन भर चले गतिरोध के बाद अपराह्न करीब चार बजे प्रशासन के साथ वार्ता के बाद अस्पताल के चार कर्मचारियों को वहां से दूसरी जगह शिफ्ट करने और मामले में सीएमओ की छह सदस्यीय कमेटी की जांच के आश्वासन पर सभी लोग शांत हुए, उसके बाद पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई।

बृहस्पतिवार रात को

गोपेश्वर निवासी कविराज वाल्मीकि अपनी पत्नी रविता देवी, उम्र 25 साल को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल लेकर आया। आरोप लगाया गया कि भर्ती करने के बाद किसी भी डाक्टर ने रविता की जांच नहीं की। जब उसे अधिक पीड़ा होने लगी तो वह ड्यूटी रूम में गया, काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद वहां तैनात कर्मचारी आए। सुबह करीब छह बजकर 20 मिनट पर सामान्य प्रसव हो गया। लेकिन तब तक कोई भी डाक्टर वहां नहीं आया था। कुछ देर बाद एक डाॅक्टर आए और उन्होंने रविता को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने लापरवाही पर कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग पर अस्पताल गेट पर सांकेतिक धरना दिया।

सुबह करीब 11 बजे एसीएमओ एमएस खाती व सीएमएस डॉ. अनुराग धनिक लोगों से वार्ता करने आए, इसके बाद एडीएम विवेक प्रकाश, एसडीएम आरके पांडेय व अस्पताल प्रशासन के लोगों की संयुक्त वार्ता हुई। अपराह्न करीब चार बजे प्रशासन ने मामले में सीएमओ की छह सदस्यीय कमेटी की जांच का आश्वासन दिया और प्रसव के दौरान तैनात चार अस्पताल कर्मियों को वहां से दूसरी जगह शिफ्ट करने की बात कही, जिसपर लोग शांत हुए और उसके बाद शव का पंचनामा भरने व पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई।

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!