चमोली:निजमुला घाटी के गाड़ी गदेरे पर ग्रामीणों ने श्रमदान कर बनाई लकड़ी की पुलिया, प्रशासन को दिखाया आईना–

by | Aug 17, 2024 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

चमोली:निजमुला घाटी के गाड़ीगदेरे पर ग्रामीणों ने श्रमदान कर बनाई लकड़ी की पुलिया, प्रशासन को दिखाया आईना–

एक वर्ष पहले आरसीसी पुलिया क्षतिग्रस्त होने से एक किमी की दूरी अतिरिक्त नाप रहे थे ग्रामीण,

गोपेश्वर: चमोली जनपद में जनता को सबकुछ संघर्ष के बलबूते पर ही मिलता है। ​स्थिति यह है कि जिला प्रशासन से बार-बार गुहार लगाने पर भी जब एक साल से क्षतिग्रस्त आरसीसी पुलिया को नहीं बनाया गया तो गाड़ी गांव के कर्मठ और संघर्षशील ग्रामीणों ने स्वयं के संसाधनों से श्रमदान कर लकड़ी की पुलिया का निर्माण कर दिया। अब इस पुलिया के निर्माण से महिलाओं को हरी घास लेने में राहत मिल रही है और स्कूली बच्चे आसानी से स्कूल जा पा रहे हैं। पुलिया क्षतिग्रस्त होने से एक साल से ग्रामीण करीब एक किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर स्कूल पहुंच रहे थे।

गाड़ी गांव में पिछले वर्ष 14 अगस्त को गाड़ीगदेरे के उफान पर आने से पैदल आरसीसी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिससे धार, आगरा, नेवा और ग्वाड़तोक के ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कतें हो रही थीं। बीते वर्ष सितंबर माह में ग्रामीणों ने गदेरे पर लकड़ी की पुलिया बनाई, लेकिन वह भी बह गई।

अब फिर से ग्रामीणों ने आवाजाही के लिए लकड़ी की पुलिया का निर्माण किया है। ग्रामीण आनंद सिंह का कहना है कि जिला प्रशासन को पुलिया निर्माण के लिए प्रस्ताव भी एक वर्ष पूर्व दिया गया, लेकिन आज तक पुलिया निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। ग्रामीण अब्बल सिंह, सुलप सिंह, भीम सिंह, नवीन सिंह, पवन, महावीर, गौरव, ऋषि, अनसूया आदि ने पुलिया निर्माण कार्य किया।

Latest News

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
error: Content is protected !!