डॉक्टर बाप-बेटी ने बीमार अस्पताल में फूंक दी जान, मिली राहत–

by | Sep 2, 2021 | चमोली, स्वास्थ्य | 1 comment

गोपेश्वर। डॉक्टर बाप-बेटी ने गोपेश्वर जिला चिकित्सालय में जान फूंक दी। अस्पताल में सुबह से ही मरीजों का हुजूम उमड़ रहा है। लोगों को अब इलाज के लिए दूसरे जनपदों में नहीं जाना पड़ रहा है। गोपेश्वर जिला अस्पताल में डा. ललित पुनेठा और उनकी बेटी डा. दिव्या पुनेठा की जून माह में तैनाती हुई। सरकार ने वर्ल्ड बैंक की सहायता से पहाड़ों के चिकित्सालयों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए संविदा पर चिकित्सकों की तैनाती की है। गोपेश्वर जिला चिकित्सालय में सर्जन डा. ललित पुनेठा की तैनाती हुई है, जबकि डा. पुनेठा की बेटी महिला रोग विशेषज्ञ डा. दिव्या पुनेठा भी जिला चिकित्सालय में सेवाएं दे रही हैं। ‌इसके अलावा चार अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी यहां तैनाती हो गई है। जिसका असर स्वास्थ्य सेवाओं पर दिखने लग गया है। बड़े ऑपरेशन भी यहां सफलता पूर्वक होने लगे हैं। पिछले ढाई माह में डा. पुनेठा 60 मरीजों के ऑपरेशन कर चुके हैं, जबकि उनकी बेटी डा. दिव्या करीब 30 महिलाओं के ऑपरेशन से प्रसव करा चुकी हैं। डा. पुनेठा वर्ष 1990 से 97 तक गोपेश्वर जिला चिकित्सालय में तैनात रहे। इसके बाद वर्ष 2006 तक उन्होंने कोरोनेशन देहरादून में सेवाएं दी। जबकि पांच साल तक जिला चिकित्सालय नरेंद्र नगर में सर्जन के रुप में और कोरोनेशन में सीनियर सर्जन के रुप में उन्होंने कई मरीजों का इलाज कर उन्हें जीवन दान दिया। वर्ष 2018 में वे सरकारी सेवा से सेवानिवृत हुए, लेकिन जन सेवा के जज्बे ने उन्हें खाली बैठने नहीं दिया। सेवानिवृत होने के तीन माह बाद ही वे फिर से संविदा पर कोरोनेशन में अपनी सेवाएं देने लगे। पहाड़ों के अस्पतालों में सर्जन की कमी को देखते हुए सरकार ने उन्हें सीमांत जनपद चमोली भेज दिया। 64 वर्षीय डा. पुनेठा के जज्बे और व्यवहार में आज भी कोई कमी नहीं आई। उनके मधुर व्यवहार से ही मरीज का आधा दुख दूर हो जाता है। डा. पुनेठा प्रतिदिन लगभग 6 ऑपरेशन तक कर दे रहे हैं। उनकी बेटी डा. दिव्या पुनेठा ने भी बहुत कम समय में मरीजों का दिल जीत लिया। महिलाएं हर समस्या के निदान के लिए उनके पास पहुंच रहीं हैं।

Latest News

चमोली: नगर पंचायत बदरीनाथ ने कूड़े से कमाए 84 हजार रुपये, एक सप्ताह में आठ टन कचरा उठाया–

बदरीनाथ धाम में स्वच्छता के साथ आय का नया मॉडल, साफ-सफाई में जुटे 79 पर्यावरण मित्र-- बदरीनाथ, 30...

आईसीएसई के इंटर में सौम्या व दसवीं में स्मयन ने किया जिला टॉप–

चमोली जिले में शत प्रतिशत रहा आईसीएसई का परीक्षा परिणाम, सौम्या और स्मयन बने जिला टॉपर-- चमोली, 30...

“प्रतिष्ठा और उधारी बनी मौत की वजह”चमोली पुलिस ने एक महीने पुराने “ब्लाइंडमर्डर” का किया सनसनीखेज खुलासा–

आरोपी गिरफ्तार, कर्णप्रयाग में मीडिया से वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने हत्यांकांड का किया खुलासा...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन के लिए चमोली में हुंकार, एक मई को पौड़ी कमिश्नरी घेराव की रणनीति तैयार–

गोपेश्वर में कार्मिकों की बैठक में एकजुटता का परिचय देने का किया गया आह्वान, कहा लड़ते रहेंगे हक की...

आस्था: बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे सूफी गायक कैलाश खैर–

मंदिर समिति ने किया कैलाश खैर का स्वागत, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कैलाश खैर के साथ ​खिंचवाई...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 पर मिली ​शिकायतों की समीक्षा–

लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश, साप्ताहिक समीक्षा होगी...

सख्ती: जनपद में फिर से चलाया जाएगा राशन कार्ड सत्यापन अभियान, अपात्र होंगे चि​न्हित–

फर्जी लाभार्थियों पर होगी कार्रवाई, पात्र लोगों को मिलेगा गैस कनेक्शन एवं आयुष्मान जैसी सुविधाओं का...

जीरो ग्राउंड: रात को निरीक्षण पर निकले रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा–

आपातकालीन परिचालन केंद्र व यात्रा कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण-- रुद्रप्रयाग, 29 अप्रैल 2026:...

चमोली: नम आंखों से भक्तों ने मां अनसूया को दी विदाई, जयकारों से गूंजी मंडल घाटी

सात माह की दिवारा यात्रा पूर्णाहुति के साथ संपन्न, मंदिर में पुनः विराजमान हुई माता की डोली...
error: Content is protected !!