आरक्षण: राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षण की घोषणा होते ही खुला नौकरी का पिटारा–

by | Aug 22, 2024 | देहरादून, ब्रेकिंग | 0 comments

पीसीएस परीक्षा में भी मिलेगा राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षण का लाभ, पढ़ें पूरी खबर–

देहरादून: राज्य आंदोलनकारियाें को आरक्षण की घोषणा होते ही सरकारी नौकरी के द्वार खुलने लगे हैं। राज्य आंदोलनकारियों को पीसीएस परीक्षा में भी आरक्षण का लाभ मिलेगा। चि​न्हित आंदोलनकारी व उनके आश्रितों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की सुविधा दी गई है। प्रोविं​शियल सिविल सर्विस (पीसीएस) परीक्षा में भी यह आरक्षण लागू होगा। कार्मिक विभाग ने उत्तराखंड सम्मलित राज्य अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024 के लिए राज्य लोक सेवा आयोग को भेजे जाने वाले भर्ती प्रस्ताव में राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के लिए क्षैतिज आरक्षण लागू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इस परीक्षा के लिए राजस्व, गृह व कारागार और खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, विभागों में सात पद उनके लिए आर​क्षित किए हैं।

बीते 18 अगस्त 2024 को अ​धिसूचना जारी होने के साथ ही राज्य आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों के लिए सरकारी सेवा में 10 प्रतिशत आरक्षण का कानून प्रदेश में लागू हो गया है। प्रदेश सरकार ने भी इस कानून को क्रिया​न्वित कर लिया है। कार्मिक अपर सचिव ललित मोहन रयाल ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव को क्षैतिज आरक्षण के नए कानून के अनुसार उत्तराखंड स​म्मिलित राज्य अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024 के ​अ​धियाचन को क्रिया​न्वित करने को कहा है।

शासनादेश में अ​धियाचन में स​म्मिलितवि​भिन्न​विभागों में राज्य आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों के लिए आरक्षण के अनुसार पदों का निर्धारण भी किया है। आठ विभागों के 11 पदनाम के 117 पदों के लिए यह परीक्षा होगी। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों व आश्रितों के लिए 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के दायरे में तीन विभागों के तीन पदानामों के सात पद आ रहे हैं।

Latest News

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...

बदरीनाथ धाम बनेगी विश्वस्तरीय तीर्थ नगरी, मास्टर प्लान के कार्यों में तेजी–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की मास्टर प्लान के कार्यों की समीक्षा, कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा...

चमोली: राष्ट्रीय स्तर पर चमके युवा शतरंज खिलाड़ी, गोपेश्वर में पहली बार सजा ऑल इंडिया चेस का मंच–

चमोली: राष्ट्रीय स्तर पर चमके युवा शतरंज खिलाड़ी, गोपेश्वर में पहली बार सजा ऑल इंडिया चेस का मंच...

चमोली: भोजन माताएं 29 को करेंगी जिला ​शिक्षाअ​धिकारी कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन, रणनीति बनीं–

गोपेश्वर में आयोजित यूनियन की बैठक में संकुल स्तर पर प्रभारी किए नियुक्त-- गोपेश्वर, 06 जून 2026:...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर बस पर गिरा बोल्डर, एक महिला यात्री की मौत–

भनेरपाणी के पास पहाड़ी से छिटककर बस पर गिरा पत्थर, 32 सवारियां थी सवार-- पीपलकोटी, 05 जून 2026:...

चमाेली: गोपेश्वर में जल्द शुरू होगा चार बेड का डायलेसिस सेंटर–

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने वीडियो जारी कर कहा, जल्द संचालित होगा डायलेसिस सेंटर-- गोपेश्वर, 04 जून...
error: Content is protected !!