चमोली: सड़कों के निर्माण के लिए डुमक और मोहनखाल में क्षेत्रीय जनता का धरना-प्रदर्शन–

by | Aug 22, 2024 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

सड़कों के लिए लंबे समय से चल रहा आंदोलन, शासन-प्रशासन पर अनदेखी का आरोप, स्वास्थ्य भी बिगड़ा–

जोशीमठ/पोखरी:सड़कों के निर्माण के लिए सुदूरवर्ती गांव डुमक गांव और मोहनखाल में क्षेत्रीय जनता का धरना-प्रदर्शन चल रहा है। डुमक गांव के ग्रामीणों ने सड़क को लेकर शासन-प्रशासन के रवैये पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

ग्रामीणों के धरने में 100 वर्षीय बच्ची देवी और 90 वर्षीय बटन सिंह भी लगातार पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगातार क्रमिक अनशन करने से ग्रामीणों का स्वास्थ्य भी बिगड़ रहा है। लेकिन शासन प्रशासन और पीएमजीएसवाई उनकी मांग पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि जल्दी वे आंदोलन को लेकर नई रणनीति तैयार करेंगे।

डुमक गांव में क्रमिक अनशन पर बैठे ग्रामीण-

बृहस्पतिवार को क्रमिक अनशन पर भरत सिंह सनवाल व अवतार सिंह नेगी बैठे। उनके साथ धरने पर विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी, अंकित भंडारी, प्रेम सिंह सनवाल, प्रदीप भंडारी, भरत सिंह, बसंती देवी, करिश्मा सनवाल, चंद्रमोहन सिंह, अवतार सिंह आदि मौजूद रहे। इधर, मोहनखाल-चोपता सड़क निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्रीय जनता का 10वें दिन भी क्रमिक धरना जारी रहा।

इस दौरान मोहनखाल व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता देवी प्रसाद थपलियाल, दिनेश बिष्ट, कुंदन लाल, कैलाश नेगी, ओमप्रकाश थपलियाल, गोविंद थपलियाल, ओम प्रकाश नेगी, विनय थपलियाल, राजेंद्र नेगी, पूरण नेगी, मानवेंद्र बर्त्वाल आदि ने कहा कि जब तक सड़क की मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Latest News

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...

बदरीनाथ धाम बनेगी विश्वस्तरीय तीर्थ नगरी, मास्टर प्लान के कार्यों में तेजी–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की मास्टर प्लान के कार्यों की समीक्षा, कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा...

चमोली: राष्ट्रीय स्तर पर चमके युवा शतरंज खिलाड़ी, गोपेश्वर में पहली बार सजा ऑल इंडिया चेस का मंच–

चमोली: राष्ट्रीय स्तर पर चमके युवा शतरंज खिलाड़ी, गोपेश्वर में पहली बार सजा ऑल इंडिया चेस का मंच...

चमोली: भोजन माताएं 29 को करेंगी जिला ​शिक्षाअ​धिकारी कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन, रणनीति बनीं–

गोपेश्वर में आयोजित यूनियन की बैठक में संकुल स्तर पर प्रभारी किए नियुक्त-- गोपेश्वर, 06 जून 2026:...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर बस पर गिरा बोल्डर, एक महिला यात्री की मौत–

भनेरपाणी के पास पहाड़ी से छिटककर बस पर गिरा पत्थर, 32 सवारियां थी सवार-- पीपलकोटी, 05 जून 2026:...

चमाेली: गोपेश्वर में जल्द शुरू होगा चार बेड का डायलेसिस सेंटर–

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने वीडियो जारी कर कहा, जल्द संचालित होगा डायलेसिस सेंटर-- गोपेश्वर, 04 जून...
error: Content is protected !!