चमोली: बस दुर्घटना की अफवाह ने उड़ाए होश, पुलिस ने कहा अफवाह फैलाने वालों पर करेंगे कार्रवाई–

by | Aug 22, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर बस दुर्घटना की खबर तेजी से हुई वायरल, दिल्ली से लेकर गढ़वाल तक लोगों ने घनघनाए फोन–

गोपेश्वर: बदरीनाथ धाम के रास्ते में बस दुर्घटना की अफवाह ने लोगों का सुख-चैन ले लिया। जब चमोली पुलिस ने अफवाह को झूठा बताया, तब जाकर लोगों को राहत मिली। दरअसल, बृहस्पतिवार को दोपहर बाद अचानक बदरीनाथ के रास्ते बस दुर्घटना में 12 लोगों की मौत की बात कही गई, यह अफवाह देखते ही देखते तेजी से फैल गई।

चमोली से लेकर दिल्ली तक इस अफवाह ने लोगों को परेशान कर दिया। लोग इस बारे में जानने के लिए चमोली के लोगों को फोन घनघनाते रहे। पूना में नौकरी कर रहे परकंडीधारानगर निवासी सतीश भट्ट ने मामले में बताया कि जैसे ही उन्होंने सोशल मीडिया पर बस दुर्घटना की सूचना देखी तो अपने परिचितों को फोन किया, लेकिन उन्होंने ऐसी दुर्घटना से अन​​भिझता जताई। असल में चमोली जिले में बृहस्पतिवार को इस तरह की कोई भी घटना नहीं हुई थी, लेकिन अफवाह ने लोगों को परेशान किए रखा।

चमोली के वरिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शाह ने बताया कि चमोली जिले में इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है। लोगों को इस तरह की अफवाह नहीं फैलानी चाहिए। अफवाई फैलाने वालों को चि​न्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

अगस्त्यमुनि: भाषण प्रतियोगिता के साथ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ समापन–

16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...

पशुपालन के अपर निदेशक ने किया मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण–

उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...

चमोली: गैस गोदाम व होटलों पर सघन निरीक्षण, 21 व्यावसायिक और चार घरेलू सिलिंडर किए गए जब्त–

एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...
error: Content is protected !!