अपने भक्तों से विदा लेकर कैलास के लिए विदा हुई मां नंदा की डोलियां–

by | Aug 23, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

सिद्धपीठ कुरुड़ में हुई मां नंदा की विशेष पूजाएं, अपने भक्तों को मां नंदा ने दिया आर्शीवाद, आस्था और उमंग का हुआ संगम–

नंदानगर: मां नंदा के सिद्धपीठ कुरुड़ से शुक्रवार को दशोली, बधाण और बंड क्षेत्र की मां नंदा की डोलियां कैलास के लिए विदा हो गई हैं। मां नंदा ने अपने भक्तों को आर्शीवाद दिया और भक्तों ने अपनी आराध्य देवी से मनौतियां मांगी। मां नंदा की लोकजात यात्रा प्रतिवर्ष आयोजित होती है,

जबकि नंदा राजजात यात्रा 12 वर्षों बाद आयोजित होती है। शुक्रवार को मां नंदा की लोकजात यात्रा शुरू हुई। बधाण, दशोली और बंड क्षेत्र की मां नंदा की डोलियां अपने-अपने क्षेत्रों के लिए रवाना हो गई हैं। 10 सितंबर को नंदा अष्टमी के दिन उच्च हिमालय क्षेत्र में पूजा-अर्चना के साथ लोकजात यात्रा का समापन होगा।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख भारती फरस्वाण, दौलत सिंह, मंदिर समिति के अध्यक्ष सुखवीर रौतेला, नरेश गौड़, ग्राम प्रधान रेखा देवी, राकेश गौड़, सत्य प्रसाद, देवेश्वरी गौड़, गुड्डी देवी, मंशाराम, कृपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, आयुश गौड़, राजेश गौड़ आदि मौजूद रहे।

कैलास के लिए विदा हुई मां नंदा-

इधर, तीन दिनों से चल रहा नंदा लोकजात मेले का समापन भी हो गया है। मेले में महिला मंगल दल की महिलाओं ने लोकगीत और लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दी। इस दौरान लोकगीत व लोकनृत्य में महिला मंगल दल सुतोल प्रथम, ममंदल कुरुड़ द्वितीय व ममं दल माणखी तृतीय स्थान पर रहा। विद्यालयी लोकगीत में हिमालय चिल्ड्रन एकेडमी नंदानगर प्रथम, प्राथमिक विद्यालय कुंडबगड़ की टीम द्वितीय व हिमालय पब्लिक स्कूल कुरुड़ की टीम तृतीय रही। युवक मंगल दल सरपाणी लोकगीत में प्रथम रहा। युमंदल की एकमात्र टीम ने प्रतिभाग किया था।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!