चमोली: एम्स ऋ​षिकेश के चिकित्सकों ने गोपेश्वर अस्पताल के सर्जन को लगाई फटकार, कहा जब नहीं आता ऑपरेशन करना तो क्यों उठाया रिस्क, ठीक ढंग से क्यों नहीं किया अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट का परीक्षण–

by | Aug 25, 2024 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

एम्स ऋ​षिकेश में अब स्वस्थ है महिला, अब कुछ दिन बाद होगा फिर से रसोली और बच्चेदानी का ऑपरेशन–

गोपेश्वर: जिला अस्पताल गोपेश्वर में सीमांत क्षेत्र के मरीजों का स्वास्थ्य राम भरोसे है। यहां विशेषज्ञ डॉक्टर की कमी के कारण लोग रिस्क लेकर मरीजों का इलाज कराने को मजबूर हैं। शनिवार को महिला का आधा-अधूरा ऑपरेशन करने के बाद जब मरीज को एम्स ऋ​षिकेश ले जाया गया तो वहां विशेषज्ञ चिकित्सकों ने साथ में गए सर्जन डॉ. नीरज पिमोली को सलाह दी कि अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट का भलीभांति परीक्षण करने के बाद ही ऑपरेशन करना चाहिए था।

उन्होंने बिना डॉक्टर के पैनल और संसाधनों के सीधे ऑपरेशन का रिस्क क्यों उठाया। एम्स के चिकित्सकों ने मरीज के साथ गए ग्राम प्रधान को सलाह दी कि जिस हिसाब से आनन-फानन में ऑपरेशन करने की तैयारी की गई थी, वह मरीज की जान के लिए खतरा था, सही किया कि समय पर मरीज को रेफर कर एम्स लाया गया है। चिकित्सकों ने फिलहाल महिला को जरुरीदवाईयां दी हैं। अब कुछ दिन बाद फिर से ऑपरेशन होगा।

बता दें कि जोशीमठ विकास खंड के पोखनी गांव की प्रमिला देवी (36) पत्नी बाल सिंह राणा के पेट में लंबे समय से दर्द की शिकायत थी। बीते जुलाई माह में उन्होंने जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट में बच्चेदानी में सूजन और टयूमर होने की बात सामने आई। चिकित्सकों की सलाह पर प्रमिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। खून की कमी के चलते उसे करीब 8 बोतल खून भी चढ़ाया गया।

शनिवार को डॉ. पिमोली ने जैसे ही बच्चेदानी का ऑपरेशन शुरू किया तो तेजी से रक्तश्राव होने लगा। जब खून बहना बंद नहीं हुआ तो चिकित्सक ने ऑपरेशन अधूरा छोड़कर परिजनों को मरीज को हायर सेंटर रेफर करने के लिए कहा। जिसके बाद ग्राम प्रधान संदीप भंडारी ने राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट और जिलाधिकारी से हेली एंबुलेंस की मांग की। अपराह्नन साढ़े तीन बजे महिला को हेली एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया।

Latest News

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...
error: Content is protected !!