चमोली: 581 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने चेकिंग अ​भियान में पकड़े–

by | Aug 25, 2024 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने पकड़े चरस तस्कर, कई अन्य के भी गिरोह में शामिल होने का अंदेशा–

गोपेश्वर:कोतवाली चमोली पुलिस व एसओजी की टीम ने दो युवकों को 581.5 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी चमोली जिले के ही रहने वाले हैं।

पुलिस शनिवार देर शाम को बालखिला पावर हाउस के पास चेकिंग कर रही थी। तभी एक कार में बैठे दो युवकों की गतिविधि संदिग्ध लगी। पुलिस ने चेकिंग की तो उनके पास से चरस बरामद हुई। जिस पर दोनों युवकों को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया।

पकड़े गए आरोपियों में शेखर नेगी, 22 साल, निवासी ग्राम कोबथराली क्षेत्र जिला चमोली के पास से 159.3 ग्राम चरस बरामद हुई। जबकि शुभम सिंह रावत, 20 साल, निवासी ग्राम व पोस्ट खाल पोखरी क्षेत्र जिला चमोली के पास से 422.02 ग्राम चरस बरामद हुई।

आरोपियों को पकड़ने वालों में एसएसआई दिनेश सिंह पंवार, एसआई एसओजी ध्वजवीर पंवार सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे। बताया जा रहा है कि जनपद में चरस तस्करी का गिरोह सक्रिय है, पुलिस तस्करों तक पहुंचने की रणनीति पर काम कर रही है।

Latest News

हादसा: तोताघाटी के पास दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरी, एक घायल सुरक्षित, महिला लापता–

ऋ​षिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी में गहरी खाई में जा गिरा वाहन, रेस्क्यू जारी...

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा हेतु एलपीजी आपूर्ति 100 प्रतिशत बनाए रखने का किया अनुरोध–

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री सेे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंंह धामी ने की भेंट, कई...

चमोली: हिमालय क्षेत्र में ​स्थित हेमकुंड साहिब के आस्था पथ से बर्फ हटाने में जुटे भारतीय सेना के जवान व सेवादार–

हर साल यात्रा शुरू होने से एक माह पहले शुरू हो जाता है आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम-- जोशीमठ, 27...

जिम्मेदारी: प्रो. ​शिवेंद्र कुमार कश्यप गाेविंद बल्लभ पंत कृ​षि विवि पंतनगर के कुलपति नियुक्त–

राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने किया कुलपति की नियु​क्ति, प्रसिद्ध...

चमोली: नशे में वाहन चलाने पर पुलिस ने कार की सीज, पुलिस का चेकिंग अ​भियान जारी–

रुद्रप्रयाग जनपद का था चालक, पुलिस ने रोका तो नशे में चला रहा था वाहन, गिरफ्त में लिया युवक...

चमोली: नशे में वाहन चलाने पर पुलिस ने कार की सीज, पुलिस का चेकिंग अ​भियान जारी–

रुद्रप्रयाग जनपद का था चालक, पुलिस ने रोका तो नशे में चला रहा था वाहन, गिरफ्त में लिया युवक...

दुखद: केदारनाथ पैदल मार्ग पर खच्चर की लात से चालक घायल, हायर सेंटर रेफर–

आपदा मित्र की टीम ने घायल को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, ​स्थिति गंभीर-- गौरीकुंड, 27...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने कहा, नीती घाटी में तमक नाले में झील से कोई खतरा नहीं–

आज से खनन अपशिष्ट हटाने का कार्य होगा शुरू, शीघ्र सामान्य होगा नदी का बहाव चमोली। जिला​धिकारी गौरव...

जय केदार: व्यवस्थित और सुगमता से श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के कर रहे हैं दर्शन: आशा नौटियाल–

केदारनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, पांच दिन में डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, कहा...
error: Content is protected !!