आस्था: बदरीनाथ धाम, गरुड़ गंगा से लेकर संपूर्ण चमोली जनपद में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी–

by | Aug 26, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रीकृष्ण और राधा बनें नन्हें बच्चे, बदरीनाथ धाम में महिलाओं ने किया झुमोलो व चांचड़ी नृत्य–

गोपेश्वर: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर चमोली जनपर में हर्षोल्लास का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। नीती घाटी से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में धाम में पहुंचे। महिलाओं ने भजनों की प्रस्तुति के साथ झूमैलो व चांचड़ी नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं बदरीनाथ धाम में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को भव्य रूप में मनाया जा रहा है।

गोपीनाथ मंदिर में कृष्ण राधा की वेशभूषा में पहुंचे बच्चे-

उर्गम घाटी में स्थित फ्यूंलानारायण मंदिर में जन्माष्टमी पर्व पर विशेष पूजाएं हुई। पोखरी में आयोजित जन्माष्टमी मेले में दिनभर खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही।

मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का रैला उमड़ा रहा। भक्तों ने शिव मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। महिलाएं अपने बच्चों को कृष्ण और राधा की वेशभूषा में सजाकर मंदिरों में पहुंची थी। पीपलकोटी के समीप पाखी गरुड़गंगा में जन्माष्टमी पर्व पर कृष्ण की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बदरीनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालु भी शामिल हुए।

पाखी गरुड़ गंगा में निकाली गई भव्य झांकी-

गोपेश्वर के पुलिस मैदान में पुलिस विभाग की ओर से कृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। पुलिस मैदान से गोपीनाथ मंदिर परिसर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न शिक्षण-संस्थाओं के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। नंदानगर, पोखरी, ज्योतिर्मठ, नंदप्रयाग, चमोली क्षेत्र में भी कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर उपवास रखा।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!