राहत: नंदप्रयाग-सैकोट मोटर मार्ग ने दी तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को राहत, डेढ़ लेन सड़क निर्माण की उठी मांग–

by | Aug 26, 2024 | चमोली, सड़क | 0 comments

बदरीनाथ हाईवे के पर्थाडीप में अभी खुलने के आसार कम, लगातार पहाड़ी से आ रहा मलबा, लोग हो रहे परेशान–

गोपेश्वर: बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के नंदप्रयाग के समीप प​र्थाडीप में अभी खुलने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं। हाईवे बंद होने से नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण मोटर मार्ग तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों की आवाजाही के लिए मजबूत वैक​ल्पिक मार्ग बना है।

स्थानीय लोग इस मार्ग के डेढ़ लेन चौड़ीकरण की मांग उठा रहे हैं, क्योंकि भविष्य में यह सड़क यात्रा संचालन के लिए बेहद मुफीद रहेगी। सैकोट के ग्राम प्रधान शंकर रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य सतीश पुरोहित, चंडी प्रसाद थपलियाल, अमन थपलियाल और हरीश सेमवाल ने कहा कि नंदप्रयाग-कोठियालसैंण सड़क बदरीनाथ हाईवे का वैकल्पिक मार्ग है, लेकिन सड़क के सुधारीकरण पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। उन्होंने सड़क के डेढ़ लेन चौड़ीकरण की मांग उठाई है।

बता दें कि बदरीनाथ हाईवे पर पर्थाडीप भूस्खलन क्षेत्र में सोमवार को चौथे दिन भी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप रही। यहां करीब 40 मीटर हिस्से में पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है। बदरीनाथ हाईवे बीते 23 अगस्त से अवरुद्ध पड़ा है। पर्थाडीप भूस्खलन क्षेत्र में मलबा हटाने के बाद फिर से पहाड़ी से चीड़ के पेड़ और मलबा हाईवे पर आ रहा है। एनएचआईडीसीएल की जेसीबी मशीनों से मलबा हटाने का काम सोमवार को भी जारी रहा।

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!