हक की लड़ाई: मानदेय बढोत्तरी, पदोन्नति सहित अपनी आठ मांगों को लेकर सड़क पर उतरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता–

by | Aug 28, 2024 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

सांकेतिक धरना भी दिया, जिला​धिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी–

गोपेश्वर। अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को जनपदभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरी। मानदेय बढोत्तरी, पदोन्नति, बीमा सहित अ​पनीवि​भिन्न मांगों को लेकर जनपद की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने गोपेश्वर में बाजार से लेकर जिला​धिकारी कार्यालय तक जुलूस-प्रदर्शन किया। उन्होंने सांकेतिक धरना भी दिया। मांगों पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इसके बाद जिला​धिकारी चमोली के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।

डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-

जुलूस प्रदर्शन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिनी कर्मचारी संगठन की अध्यक्ष अ​भिलाषा, ब्लॉक अध्यक्ष आशा थपलियाल, कश्मीरा देवी, सरोजनी नेगी, उमा, दमयंती, अंजना, सरस्वती, रुक्मा, उर्मिला, लक्ष्मी, विजया रावत, मंजू रावत, दीपा, गीता, सुलोचना, अनीता, सरोजनी, सीमा, कविता, प्रभा के साथ ही सैकड़ोंआंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं मौजूद रहीं।

ये हैं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगें–

– आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का प्रतिमाह मानदेय 18000 रुपये किया जाए, 15 वर्ष पूर्ण होने पर मानदेय बढ़ाया जाए।

– सेवानिवृत्त होने पर 10 लाख की धनरा​शि दी जाए।

– सहायिकाओं को आंगनबाड़ी पद पर पदोन्नति में इंटर उत्तीर्ण लाभार्थी को वरीयता दी जाए।

– कार्यकर्ताओं की सेवानिवृ​त्ति की आयु 60 के बजाय 62 वर्ष की जाए।

– कार्यकताओं को गोल्डन कार्य जारी किया जाए।

– कार्यकर्ताओं को अच्छी क्वालिटी के मोबाइल फोन उपलब्ध कराए जाएं। मोबाइल रिचार्ज 200 से बढ़ाकर 400 किया जाए।

– यात्रा भत्ता व ढुलान का भुगतान छह माह के भीतर किया जाए।

– आंगनबाड़ी भवन का किराया प्रतिमाह भवन स्वामी के खाते में डाला जाए।

Latest News

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...
error: Content is protected !!