जय बदरीविशाल: इस अ​धिकारी ने आम तीर्थयात्री बनकर किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

by | Aug 29, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग, रचनात्मक | 0 comments

एक माह का वेतन रुपये 153134 भी किया बदरीनाथ भगवान को समर्पित, बदरीनाथ और केदारनाथ को दिया विशेष दान–

बदरीनाथ: श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी)के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बीकेटीसी का सीईओ पद संभालने के बाद अपना पहला वेतन श्री बदरीनाथ-केदारनाथ धाम को विशेष दान के बतौर समर्पित कर दिया है।

एक महीने का वेतन रुपये 153134 अर्थात एक लाख पचास हजार एक सौ चौतीसरूपये की धन राशि श्री बदरीनाथ मंदिर पूजा काउंटर में जमा की, जिसकी मंदिर समिति ने रसीद भी जारी कर दी है।

मुख्य कार्याधिकारी ने बताया कि वह श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति में सेवा के लिए आये है उन्होंने 29 जुलाई 2024 को मंदिर समिति में पदभार ग्रहण किया था आज 29 अगस्त को एक महीने की सेवा पूरी होने पर गुरुवार एकादशी के शुभ दिवस पर उन्होंने अपनी आस्था -विश्वास से एक माह की वेतन की धनराशि भगवान बदरीविशाल तथा भगवान केदारनाथ के चरणों में भेंट की है।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने बताया कि मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल जन्माष्टमी कार्यक्रम में शामिल होने श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे इस बीच उन्होंने तीर्थयात्रियों के बीच रहकर यात्रा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा विगत दिवस माणा रोड पर दुर्घटना में घायल गाय का रैस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।

Latest News

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...

चमोली: तमक नाले से हुए नुकसान का जल्द मिले काश्तकारों को मुआवजा–

पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता डॉ. उदय सिंह रावत ने मौके पर जाकर प्रभावित काश्तकारों से की मुलाकात...

आफत: यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने से आवाजाही बंद–

राना चट्टी और जंगल चट्टी बनास के पास सड़क बाधित, हाईवे खोलने में जुटी टीमें-- बड़कोट। मध्य रात्रि...

uttrakhand: सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखंड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी–

97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की, सुरक्षित घर...

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...
error: Content is protected !!