चमोली: नंदानगर में सौहार्दपूर्ण माहौल रहे, आज होगी विधायक की मध्यस्थता में प्रशासन से बातचीत–

by | Sep 4, 2024 | चमोली | 0 comments

पढें पूरी खबर, क्या है मामला, पुलिस प्रशासन मुस्तैद, नंदानगर में अभी तक भी धारा 163 लागू–

गोपेश्वर। चमोली के नंदानगर क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके बाद पुलिस संपूर्ण जनपद में सौहार्द बनाने के लिए जगह-जगह मुस्तैदी से कार्य कर रही है। नंदानगर क्षेत्र में धारा 163 लागू की गई है। बुधवार को यानि आज नंदानगर में थराली विधायक भूपाल राम टम्टा की मध्यस्थता में स्थानीय लोगों की प्रशासन के साथ वार्ता होगी, इसके बाद आगे की रणनीती तय होगी। नंदानगर क्षेत्र में अभी माहौल पूरी तरह से नियंत्रण में है।

दरअसल, मामला यह है कि नंदानगर बाजार में 22 अगस्त को नाई का काम करने वाले आरिफ निवासी बिजनौर ने अश्लील हरकत कर दी। पीड़िता ने घर में इसकी जानकारी दी। लेकिन उस समय उसके पिता घर पर नहीं थे। जब वे वापस लौटे तो शनिवार को उन्हें घटना की जानकारी लगी। देर शाम को उन्होंने पुलिस में इसकी तहरीर दी। घटना के दिन ही आरोपी नंदानगर से फरार हो गया था। आरोपी को भगाने में तीन लोगों का हाथ बताया जा रहा है तीनों समुदाय विशेष से हैं और नगर में व्यापार करते हैं।

इसकी भनक लगते ही रविवार सुबह पूरे नंदानगर में बवाल मच गया। स्थानीय व्यापारियों व आम लोगों ने बाजार बंद कर जुलूस प्रदर्शन शुरू कर दिया। गुस्साई भीड़ ने आरोपी की दुकान के साथ ही उसे भगाने वालों की दुकान में भी तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला। जिसके बाद लोगों ने नगर में जुलूस निकाला और फिर लक्ष्मी नगर मार्केट में धरने पर बैठ गए। पूरे नंदानगर क्षेत्र में घटना को लेकर भारी आक्रोश फैल गया।

उसके बाद पुलिस की ओर से नगर में चारों ओर सुरक्षा का मजबूत घेरा डाल दिया। पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार ने नंदानगर में स्वयं मोर्चा संभाला। पुलिस टीम को आरोपी युवक को ढूंढने के लिए बिजनौर व अन्य जगहों पर भेजा गया। देर रात को आरोपी को बिजनौर से गिरफ्तार कर दिया गया। इसके बाद उसे चमोली लाया गया। न्यायालय में पेश किया गया, और फिर जेल भेज दिया गया।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!