जय मां नंदा: किरुली पहुंची नंदा की डोली, शनिवार को नरेला बुग्याल के लिए होगी रवाना–

by | Sep 6, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

जैसे जैसे मां नंदा की डोली कैलाश के लिए बढ़ र​ही है, उमड़ रहा नंदा भक्तों का हुजूम–

पीपलकोटी: जैसे जैसे मां नंदा की डोली कैलाश के नजदीक पहुंच रही है, वैसे वैसे भक्तों का हुजूम भी उमड़ रहा है। नंदा लोकजात के तहत बंड क्षेत्र की नंदा देवी की डोली रात्रि प्रवास के लिए कम्यार गांव से किरूली पहुंच गई है। इसी के साथ डोली का क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम पूरा हो गया है। शनिवार को देवी की डोली कैलाश क्षेत्र नरेला बुग्याल के लिए प्रस्थान करेगी।


कैलाश के लिए विदा होती मां नंदा की डोली-

नंदा लोकजात के तहत बंड क्षेत्र की नंदा देवी की डोली विभिन्न पड़ावों से होते हुए कैलाश के लिए रवाना हो रही है। विभिन्न गांवों में देवी भक्त माता की डोली को श्रृंगार सामग्री व स्थानीय उत्पाद भेंट कर रहे हैं। शुक्रवार को देर शाम डोली रात्रि प्रवास के लिए किरुली गांव पहुंची।

शनिवार को भूमियाल देवता के मंदिर में पूजा अर्चना के बाद डोली नरेला बुग्याल के लिए प्रस्थान करेगी। डोली का पहला पड़ावगौणा होगा। दूसरा तड़क ताल, तीसरा पंच गंगा और चौथा व अंतिम पड़ावनरेला बुग्याल रहेगा। यहां पर पूजा अर्चना के बाद 10 सिंतबर को डोली कुरुड़ के लिए प्रस्थान करेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!