चमोली: नवनियुक्त जिला​धिकारी संदीप तिवारी पहुंचे बदरीनाथ धाम, मत्था टेका, मास्टर प्लान के काम जांचे–

by | Sep 8, 2024 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

यात्रा व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा, बीकेटीसी के अ​धिकारियों से भी मिले–

बदरीनाथ: जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने रविवार को बद्रीनाथ पहुंच कर मास्टर प्लान के अन्तर्गत संचालित निर्माण कार्याे का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बदरीविशाल के दर्शन करते हुए यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

जिलाधिकारी ने पीआईयू के अधिकारियों से ब्रदीनाथ में मास्टर प्लान के अंतर्गत संचालित सभी प्रोजेक्ट के बारे में पूरी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने शेषनेत्र व बद्रीश झील, लूप रोड, रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, सिविक एमीनिटी सेंटर, अराइवल प्लाजा, आईएसबीटी, हॉस्पिटल एक्सटेंशन सहित मंदिर सौन्दर्यीकरण कार्यो का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्यो में गुणवत्ता के साथ तेजी लाने के निर्देश दिए। पीआईयू के अधिकारियों ने मास्टर प्लान के सभी प्रोजेक्ट की प्रगति से अवगत कराया।


प्रभावितों की समस्याएं सुनते डीएम संदीप तिवारी-

जिलाधिकारी ने बदरीनाथ में तीर्थ पुरोहित और व्यापार संघ के पदाधिकारियों की समस्याएं भी सुनी। तीर्थ पुरोहितों ने पौराणिक कुवेर गली की मरम्मत कार्यो को प्रथामिकता पर करवाने की मांग रखी। वहीं व्यापार संघ ने पार्किंग की समस्या बताई। जिलाधिकारी ने कहा कि जल्द ही समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन और पूजा करते हुए बद्री विशाल का आशीर्वाद लिया। बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने जिलाधिकारी का स्वागत करते हुए उन्हें बदरीनाथ का प्रसाद भेंट किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

निरीक्षण के दौरान एडीएम विवेक प्रकाश, लोनिवि के अधिक्षण अभियंता राजेश चन्द्रा, पीआईयू के अधिशासी अभियंता विपुल सैनी, सहायक अभियंता सनी पालीवाल, तहसीलदार अर्जुन सिंह बिष्ट, ईओ सुनील पुरोहित एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

महायोजना के तहत बद्रीनाथ धाम को आध्यात्मिक हिल टाउन के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिसमें भविष्य में यात्रियों की क्षमता एवं आवश्यकता को देखते हुए चरणबद्व तरीके से मास्टर प्लान के कार्य किए जा रहे है। बदरीनाथ मास्टर प्लान के पहले चरण में शेष नेत्र व बद्रीश झील का सौंदर्यीकरण, वन वे लूप रोड, बीआरओ वाईपास निर्माण का कार्य पूर्ण हो गए है। जबकि रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, अस्पताल विस्तार, तीर्थ पुरोहित आवास, बहुउद्देश्यीय और आगंतुक भवन, बद्रीनाथ मंदिर के आसपास सौन्दर्यीकरण का काम चल रहे है।

Latest News

चमोली: शादी के ठीक एक दिन पहले दूल्हे ने की आत्महत्या–

आज बिरही के एक होटल में जानी थी बरात, शादी की खु​​शियां मातम में बदली-- चमोली। थराली के कुलसारी...

चमोली: जोशीमठ में चल रहे स्थिरीकरण की डीपीआर को सार्वजनिक करें, समिति ने उठाए कार्यों पर सवाल–

जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने नगर क्षेत्र में स्थिरीकरण के कार्यों पर उठाए सवाल, डीपीआर सार्वजनिक करने...

जय भैरवनाथ: केदारनाथ धाम में श्री भकुंट भैरव नाथ मंदिर के कपाट खुले–

जय भैरवनाथ के जयकारों से गूंजी केदारपुरी, आज से शुरू होंगी नित्य पूजाएं-- केदारनाथ। केदारनाथ धाम में...

सुखद: हाईस्कूल में रुद्रप्रयाग जनपद तीसरे स्थान पर, इंटरमीडिएट में भी शानदार प्रदर्शन–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी अजय कुमार चौधरी ने दी शुभकामनाएं, हाईस्कूल में 95.95 प्रतिशत, इंटर में 87.28...

चमोली: अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां–

जिला​धिकारी कार्यालय परिसर में दिया धरना, पोषण ट्रेकर पर भी नहीं किया काम, केंद्रों पर लगाए ताले...

चमोली: बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल–

विधायक ने कहा, सरकार की न नीति स्पष्ट है न नियत, सिर्फ राजनीतिक स्वार्थ के लिए किया जा रहा जनता को...

चमोली: चमोली जिले के ज्योतिर्मठ की तृ​प्ति डिमरी ने राज्य की मैरिट सूची में पाया 11वां स्थान–

चमोली में इस ब्लॉक के विद्यालयों का रहा सबसे अच्छा परिणाम, देखें होनहारों के सपने-- चमोली। उत्तराखंड...

साबाश: चमोली की इस होनहार बिटिया ने पाया प्रदेश की मेरिट सूची में 12वां स्थान–

प्रदेशभर में बेटियों का रहा दबदबा, ​शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने दी बधाई-- देहरादून। उत्तराखंड...

केदारनाथ धाम यात्रा में नियमों का पालन करें, प्लास्टिक मुक्त ‘ग्रीनयात्रा’ अपनाएं–

केदारनाथ में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, दिए निर्देश...
error: Content is protected !!