गोपेश्वर। मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत चमोली जनपद में अब तक 37 अनाथ बच्चों को चिन्हित कर लिया गया है जिनके माता पिता की मृत्यु कोविड महामारी के कारण हुई। बुधवार को जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के क्रियान्वयन को लेकर गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई। जिसमें कोविड से माता पिता की मृत्यु होने के कारण अनाथ हुए सभी बच्चों को चिन्हित करने और अब तक चिन्हित बच्चों की आवदेन प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने जोर दिया गया। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने अनाथ बच्चों के प्रमाण पत्र, बैंक खाता एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को तैयार करने में पूरा सहयोग करें ताकि ऐसे बच्चों के संरक्षकों को आवेदन करने में सुगमता रहे। पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रम में अवगत कराया गया कि जनपद में चिन्हित 37 अनाथ बच्चों के संरक्षकों से प्रमाण पत्र सहित आवेदन पत्र एवं इस संदर्भ में संबधित नायब तहसीलदारों से रिपोर्ट आ चुकी है। पोखरी तहसील से 6 बच्चों की निर्धारित प्रारूप में रिपोर्ट उपलब्ध न होने पर जिलाधिकारी ने तहसील स्तरीय नोडल अधिकारी को निर्देश दिए कि आज ही निर्धारित प्रारूप में रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी अनाथ बच्चा जिसके माता पिता की मृत्यु कोविड के कारण हुई है वात्सल्य योजना से वंचित न रहे। इसके लिए बाल विकास अधिकारी को भी निर्देशित किया गया कि प्रत्येक गांव में आंगनबाडी कार्यकत्री के माध्यम से सर्वे कर रिपोर्ट ली जाए। यदि ऐसा कोई बच्चा छूट गया है तो उसके लिए भी तत्काल आवेदन प्रक्रिया को पूरा किया जाए।
चमोली- कोरोना में 37 बच्चों ने खोए अपने माता-पिता, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत होगा बच्चों का भरण पोषण–
by laxmi Purohit | Jul 14, 2021 | कोरोना, चमोली | 0 comments

Latest News
पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इतिहास के विभागाध्यक्ष डॉ. शिवचंद सिंह रावत ने लिखी पुस्तक-- गोपेश्वर, 17...
यज्ञ का भी होगा आयोजन, पंचांग पूजन और भद्र पूजा के साथ शुरू हुई श्रीराम कथा-- गोपेश्वर, 17 मई 2026:...
18 मई को खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, हजारों श्रद्धालुओं ने किए भगवान रुद्रनाथ के...
चमोली: जनपद जनपद में जिला योजना के लिए 74 करोड़ 23 लाख 70 हजार रुपये के वार्षिक बजट का हुआ अनुमोदन–
प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला योजना की बैठक, विकास और रोजगार बढ़ाने पर विशेष...
पुलिस ने विशेष प्रयास से युवक परिजनों तक किया संपर्क, ऑपरेशन प्रहार अभियान में सत्यापन के बाद हुआ...
सीईओ का फरमान, बिना अनुमति मुख्यालय पहुंचे तो होगी कार्रवाई-- गोपेश्वर, 16 मई 2026: चमोली जिले में...
ब्लॉक प्रमुख संगठन की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, सर्वसम्मति से हुआ चयन-- देहरादून, 16 मई 2026। चमोली...
प्रशिक्षण से अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन तक कार्ययोजना तय, नोडल अधिकारियों को समयबद्ध कार्य पूर्ण करने...
गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी हुए नाराज, दिशा की बैठक में अधिकारियां से मांगा जवाब-- गोपेश्वर। गढ़वाल...
