चमोली: जिलाधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश–

by | May 16, 2026 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

प्रशिक्षण से अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन तक कार्ययोजना तय, नोडल अधिकारियों को समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश–

गोपेश्वर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 29 मई से 7 जून 2026 तक गणना प्रपत्रों की प्रिंटिंग, कर्मचारियों के प्रशिक्षण एवं अन्य आवश्यक कार्य संपादित किए जाएंगे। इसके उपरांत 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संकलन करेंगे। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। साथ ही 10 जुलाई से 11 सितंबर 2026 तक नोटिस जारी करने एवं दावे-आपत्तियों के निस्तारण की कार्रवाई संपादित की जाएगी। आयोग के निर्देशानुसार 15 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

जिलाधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम हेतु नियुक्त नोडल अधिकारियों को जिला निर्वाचन कार्यालय से समन्वय बनाकर सभी कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने उप जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रशिक्षण संबंधी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए ।

बैठक में अपर जिलाधिकारी/उपजिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारियां निर्धारित कर दी गई हैं। बीएलओऐप एवं ईसीआई नेट से संबंधित समस्याओं के समाधान, गणना प्रपत्रों की प्रिंटिंग, बीएलए-2 की नियुक्ति, फेक न्यूज के खंडन तथा बीएलओ को सहायता उपलब्ध कराने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जा चुके हैं।

बैठक में पीडी आनंद सिंह, एसडीएम आरके पाण्डेय, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी सती, डीओपीआरडी डीएन द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest News

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...
error: Content is protected !!