आस्था: बालपाटा, वेदनी और नरेला बुग्याल में पूजा-अर्चना के बाद मां नंदा कैलाश के लिए हुई विदा–

by | Sep 10, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

हजारों की संख्या में हिमालय क्षेत्र पहुंचे नंदाभक्त, अपनी आराध्य देवी को दी भावभीनी विदाई, रो पड़ी ध्या​णियां–

नंदानगर/पीपलकोटी/देवाल: नंदा लोकजात यात्रा मां नंदा की विदाई के साथ संपन्न हो गई है। मंगलवार को नंदा सप्तमी पर बालपाटा, वेदनी बुग्याल और नरेला बुग्याल से होते हुए मां नंदा कैलाश के लिए विदा हो गई। अपनी आराध्य देवी और बेटी को भक्तों ने नम आंखों से विदाई दी। हजारों की संख्या में मां नंदा की विदाई पर पहुंचे भक्तगणों ने मांगल गीत गाए और मनौकामनाएं मांगी।

मां नंदा की विदाई पर नरेला बुग्याल पहुंचे भक्तगण-

मां नंदा की लोकजात यात्रा को लेकर गांव-गांव में उत्साह का माहौल रहा। बंड क्षेत्र पीपलकोटी के गांवों में नंदा भक्तों ने रात्रि जागरण कार्यक्रम आयोजित कर मां नंदा के भजन कीर्तन संध्या रखी। वि​भिन्न गांवों में मां नंदा का भव्य स्वागत हुआ।

मंगलवार को मां नंदा की डोलियों का आचार्यगणों ने श्रृंगार किया और कैलाश के लिए प्रस्ताथा किया। नंदा भक्तों ने मां नंदा को स्थानीय उत्पादों का भोग लगाया और ध्याणियों (विवाहित बेटियां) ने नंदा को श्रृंगार सामग्री भेंट की। इसके बाद सुबह करीब छह बजे मां नंदा की डोली ने अपने भक्तों के साथ बालपाटा के लिए प्रस्थान किया।

मां नंदा की विदाई पर नरेला बुग्याल पहुंचे भक्तगण-

इस दौरान महिलाओं ने जागर और मांगल गीत गाकर मां नंदा को अश्रुपूर्ण विदाई दी। दोपहर में साढ़े बारह बजे माता की डोली बालपाटा पहुंची। यहां पूजा-अर्चना के बाद मां नंदा को प्रतीक के रूप में कैलाश के लिए विदा किया गया। अपराह्न तीन बजे मां नंदा की डोली रात्रि प्रवास के लिए रामणी गांव पहुंची।

Latest News

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...

चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...

चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...

चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...
error: Content is protected !!