आस्था: सुतोल गांव में नौ दिवसीय शैलपातीफुल्यारीकौथिग हुआ संपन्न, मां नंदा को दी विदाई–

by | Sep 12, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

भक्तों को प्रसाद के रुप में वितरित किए गए ब्रह्मकमल के फूल, गांव में उमड़ा भक्तों का सैलाब, महिलाओं ने गाए नंदा के जागर–

नंदानगर (चमोली)। आध्या​त्मिक गांव सुतोल में पिछले नौ दिनों से चल रहा शैलपातीफुल्यारीकौथिग वि​धि-विधान से संपन्न हो गया है। आचार्यगणों ने मां भगवती नंदा और देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर सभी देवताओं को मंदिर में स्थापित किया। इस दौरान दूर-दराज के गांवों से पहुंचे भक्तगणों ने मां नंदा के दर्शन किए और मनौतियां मांगी। सुतोल गांव में 18 साल बाद भव्य आयोजन हुआ।

क्षेत्रीय विधायक भूपाल राम टम्टा ने आयोजन में पहुंचकर मत्था टेका। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में सुख-समृद्धि और सौहार्द बना रहता है। महिलाएं ने मां नंदा के मांगलिक गीत गाए और झुमेलो नृत्य किया।

कौ​थिग के दौरान मां नंदा के जागर गाती महिलाएं-

बुधवार रात को मां नंदा को प्रतीक स्वरुपब्रह्मकमल के रुप में गांव में लाया गया, इसके बाद मां नंदा की विशेष पूजाएं संपन्न हुई। फुल्यारीब्रह्मकमल को करीब 18 किलोमीटर दूर होमकुंड से गांव तक लाए। फूलों को प्रसाद के रुप में लेने के लिए भक्तों की देर रात तक भीड़ जुटी रही।

बृहस्पतिवार को हवन करने के पश्चात विभिन्न देवी-देवताओं के निशानों को उनके मंदिर में स्थापित किया गया। ग्रामीणों ने मां नंदा को आगामी वर्ष भव्य रुप से मायके बुलाने का वायदा किया।

मां नंदा का गांव में पहुंचते ही हुआ भव्य स्वागत-

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख भारती देवी, आयोजक पूर्व जिला पंचायत सदस्य दर्शन सिंह रावत, राकेश रावत, जिला पंचायत सदस्य नंदिता रावत, हरेंद्र रावत, सुरेंद्र सिंह, डीएस नेगी, खिलाफ सिंह, राकेश गौड़, भास्कर पुरोहित, देवेश्वरी गौड़, सुमेर सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन पार सिंह नेगी ने किया। भूमियाल देवता ने अपनेे अवतारी पुरुष पर अवतरित होकर अद्भुत नृत्य किया।

Latest News

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...
error: Content is protected !!