कनोल गांव में सात दिनों तक रहेगी स्यलबती मेले की धूम–

by | Sep 4, 2021 | आस्था, चमोली | 0 comments

चमोली। घाट विकास खंड के सबसे दूरस्थ गांव कनोल में सात दिनों तक स्यलबती मेले की धूम रहेगी। इस दौरान महिलाएं जागर और सामूहिक नृत्य कर अपनी आराध्य देवी मां नंदा का आह्वान करेंगे। मेला आठ सितंबर को 22 गते से गांव के पंचायत चौक में शुरू होगा। कनोल गांव के सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मेले में विभिन्न गांवों से देवताओं के निशान कनोल गांव पहुंचते हैं, इसके बाद भूमियाल, मां भगवती, गोरील, लाटू देवता अपने पश्वा पर अवतरित होकर अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। मेले में विभिन्न गांवों की ध्याणियां (विवाहित बेटियां) भी माता के दर्शनों को पहुंचती हैं। गांव में एक हफ्ते तक मेले की धूम रहेगी। इस पौराणिक धार्मिक मेले में शामिल होने के लिए प्रवासी ग्रामीण भी अपने घरों पहुंचने लगे हैं। राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कनोल गांव को पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करने की मांग उठाई है। कहा कि गांव के लिए निर्माणाधीन सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए, जिससे पर्यटकों की गांव तक आवाजाही सुगम हो सके। 

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!