चमोली। घाट विकास खंड के सबसे दूरस्थ गांव कनोल में सात दिनों तक स्यलबती मेले की धूम रहेगी। इस दौरान महिलाएं जागर और सामूहिक नृत्य कर अपनी आराध्य देवी मां नंदा का आह्वान करेंगे। मेला आठ सितंबर को 22 गते से गांव के पंचायत चौक में शुरू होगा। कनोल गांव के सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मेले में विभिन्न गांवों से देवताओं के निशान कनोल गांव पहुंचते हैं, इसके बाद भूमियाल, मां भगवती, गोरील, लाटू देवता अपने पश्वा पर अवतरित होकर अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। मेले में विभिन्न गांवों की ध्याणियां (विवाहित बेटियां) भी माता के दर्शनों को पहुंचती हैं। गांव में एक हफ्ते तक मेले की धूम रहेगी। इस पौराणिक धार्मिक मेले में शामिल होने के लिए प्रवासी ग्रामीण भी अपने घरों पहुंचने लगे हैं। राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कनोल गांव को पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करने की मांग उठाई है। कहा कि गांव के लिए निर्माणाधीन सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए, जिससे पर्यटकों की गांव तक आवाजाही सुगम हो सके।
कनोल गांव में सात दिनों तक रहेगी स्यलबती मेले की धूम–
by laxmi Purohit | Sep 4, 2021 | आस्था, चमोली | 0 comments

Latest News
शासन-प्रशासन ने की शांति की अपील, हेमकुंड साहिब यात्रा पर अड़े निहंग-- देहरादून, 26 जून 2026:...
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...
कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...
विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...
दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अभियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और अधिकारों के...
जनहित के कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश, 15 दिनों में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के...
त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...
पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...
चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
