पोखरी में ब्लॉक प्रमुख के विरोध में मुखर हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य, डीएम से मिले, प्रमुख पर लगाए ये आरोप–

by | Sep 4, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

गोपेश्वर। पोखरी विकास खंड के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शनिवार को जिलाधिकारी से भेंट कर ब्लॉक प्रमुख पोखरी के कर्तव्यभंग और वित्तीय अनियमितता की जांच करने की मांग की। कहा कि 13वें वित्त के बजट में मनमानी की जा रही है।मसोली की क्षेत्र पंचायत सदस्य राधा रानी रावत, सांकरी के हरीश रावत, बिनगढ़ के धीरेंद्र राणा, सिनाउ तल्ला-मल्ला के सुभाष रावत, हरिशंकर की पुष्पा देवी, सौड़ामंगरा की पूनम देवी, नैल नौली के संतोष नेगी, कलसीर की पूजा देवी, सलना की ममता भट्ट, वल्ली खन्नी की राखी देवी, रौता की किरन देवी और पोगठा की मंजू देवी ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञपन में कहा कि वित्तीय वर्ष 2019-20 के सापेक्ष राज्य वित्त के अंतर्गत पुराने क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा जो कार्य योजनाएं दी गई थी उन्हीं कार्ययोजनाओं के अनुरूप नए क्षेत्र पंचायत सदस्यों को उनके क्षेत्रों में विकास कार्यों हेतु वर्क ऑर्डर निर्गत किया गया उनमें 200000 रूपये की कार्य योजना पुराने क्षेत्र पंचायत को और 100000 रूपये की कार्य योजना नए क्षेत्र पंचायत को आवंटित की गई, जो कि बिल्कुल गलत है। कहा गया कि ब्लॉक में समितियों का गठन भी किया गया है, लेकिन ब्लॉक प्रमुख द्वारा समितियों के विपरीत अपनी मनमर्जी से कार्य करवाए जा रहे हैं। पंचायती राज अधिनियम के नियमों को ताक पर रख कर मनमाने ठांड से दुरुपयोग किया गया है। विभिन्न क्षेत्र पंचायत नीधियों जैसे राज्य वित्त, 13वां वित्त और क्षेत्र पंचायत विकास निधि के अंतर्गत बजट का आवंटन पक्षपात और मनमाने एंग से किया जा रहा है, किसी क्षेत्र को अभी तक केवल 2-3 विकास कार्यों हेतु ही बजट का आवंटन किया गया, जब‌कि ब्लॉक प्रमुख द्वारा अपने क्षेत्र में मनमाने ढंग से सात कार्य योजनाओं हेतु बजट आवंटित किया गया है। जो कि नियमविरुद्घ व गलत है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ वित्तिय अनियमितता और कर्तव्यभंग की उच्च स्तरीय मजिस्ट्रेटी जांच करने की मांग उठाई है। 

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!