चमोली: बोर्ड परीक्षा में कैसे पिछड़े स्कूल, ​शिक्षाअ​धिकारी कम परीक्षा परिणामों का पता लगाएं–

by | Sep 24, 2024 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

जिला​धिकारी संदीप तिवारी ने ​शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा में दिए निर्देश–

गोपेश्वर: मंगलवार को जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि जिले के चार सबसे कम बोर्ड परीक्षा परिणाम वाले विद्यालयों में कारणों का पता लगाएं। साथ ही इन विद्यालयों के दो साल के परीक्षा फल का आकलन भी करें।

जिलाधिकारी ने शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली। हाईस्कूल और इंटर में सबसे कम परीक्षा परिणाम वाले चार-चार विद्यालयों के उन कारणों का पता लगाएं जिससे परिणाम कम हुआ है। इस दौरान बताया गया कि जिले में इस साल हाईस्कूल में सबसे कम परिणाम जीआईसी रोहिडा, जीआईसी पोखरी, राउमावि सरपाणी व जीआईसी जोशीमठ रहे हैं। वहीं इंटर में सबसे कम परिणाम वाले चार विद्यालय आदर्श विद्या मंदिर गोपेश्वर, जीआईसी सितेल, जीआईसी जोशीमठ और जीआईसीरोहिड़ा शामिल हैं।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए। जिन बच्चों में कोई दिक्कत हो उसका नियमित फॉलोअप करते हुए समस्या का समाधान किया जाए। बाल विकास विभाग बालिका इंटर कॉलेजों व विद्यालयों में एनिमिया की जांच के लिए कैंप लगाए। सीडीओ की अध्यक्षता में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर एक विस्तृत प्लान तैयार करते हुए क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए।

Latest News

सड़क पर फूट पड़ा तीन गांवों के ग्रामीणों का गुस्सा, जीआईसीचौनघाट में विज्ञान संकाय शुरु करने की उठाई मांग–

विज्ञान विषय शुरू करने की मांग को लेकर आंदोलित हैं ग्रामीण, बेमियादी अनशन किया शुरू-- नंदानगर, 25 मई...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन बहाली को भरी हुंकार, कहा, 60 साल की सेवा के बाद भी पेंशन क्यों नहीं–

ढोल-दमाऊं के साथ सड़कों पर उतरे हजारों ​शिक्षक, पुरानी पेंशन को बताया अपना हक-- कर्णप्रयाग: पुरानी...

चमाेली: सरकारी विद्यालयों में घट रही छात्र संख्या, चमोली में 15 प्राथमिक विद्यालय हो गए बंद–

नौ साल में 13 हजार और एक साल में 3500 छात्र हुए कम, ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल सबसे ज्यादा...

चमोली: फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ावना​ग्नि का हादसा–

एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर के समीप जंगल में लगी आग पर पाया काबू...

चमोली: लाखों में पहुंच रही तीर्थयात्री, पेट्रोल पंपों पर तेल समाप्त, तीर्थयात्री और स्थानीय लोग परेशान–

यात्रा मार्ग पर ​स्थित पेट्रोल पंप होने लगे खाली, कई जगहों पर पंपों में लगे तेल समाप्त के बोर्ड...

जय बदरीविशाल: बदरीनाथ नगर पंचायत को मिली अत्याधुनिक हाईटेक एंबुलेंस, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत–

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने वर्चुअल माध्यम से किया एंबुलेंस का शुभारंंभ, डीप फ्रीजर मोर्चरी कंपार्टमेंट...

चमोली: केंद्रीय गृह सचिव ने वाइब्रेंट विलेज और धार्मिक पर्यटन विकास पर दिया जोर–

रुद्रनाथ ट्रैक को विकसित करने और स्थानीय लोगों की आर्थिकी मजबूत करने पर रहा फाेकस-- गोपेश्वर, 23 मई...

आस्था: पंच प्यारों के साथ हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ हजारों श्रद्धालुओं का जत्था–

सबद कीर्तन और अरदास के बाद रवाना हुए श्रद्धालु, उत्साह उमंग आस्था के साथ घांघरिया पहुंचे श्रद्धालु...

चमाेली:सड़क किनारे खड़े डंपर पर लगी आग, पुलिस ने बुझाई–

डंपर का अ​धिकांश हिस्सा जल गया, पिछले नौ दिनों से सड़क किनारे खड़ा था डंपर-- चमोली, 22 मई 2026:...
error: Content is protected !!