चमोली: सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव में बाल वैज्ञानिकों ने प्रस्तुत किए मॉडल–

by | Sep 26, 2024 | चमोली, जागरुकता, शिक्षा | 0 comments

बाल वैज्ञानिकों की वैज्ञानिक व ग​​णितीय सोच को बढ़ावा देने के लिए आयोजित हुआ कार्यक्रम

गोपेश्वर: बाल वैज्ञानिकों की वैज्ञानिक और ग​णितीय सोच को बढ़ावा देने के लिए अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर में सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें वि​भिन्न विद्यालयों से पहुंचे 250 बाल वैज्ञानिकों ने अपने-अपने विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए। इसका मुख्य विषय जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक जल संसाधन एवं संरक्षण का एकीकरण था।

मॉडल प्रस्तुत करते बाल वैज्ञानिक-

महोत्सव का शुभारंभ खंड ​शिक्षाअ​धिकारी पंकज उप्रेती ने किया। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग कविता पाठ (अंग्रेजी) में रम्शॉ आफरीन ने प्रथम, मानसी ने द्वितीय व राहुल चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता (हिंदी) में पूजा रावत, कामिनी सती व सृजन नेगी, विज्ञान मॉडल में अपाला विश्नोई, स्तुति रावत व सपना नेगी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान प्रश्नोत्तरी में शुभम बर्त्वाल, अशोक व विजयपाल ने प्रथम, जान्हवी किमोठी, इशीता रावत, ह​र्षितदेवराड़ी व शुभम भंडारी ने द्वितीय तथा संजय, आस्था व नवल बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पीएम श्री राइंका ग्वाड़ देवलधार से ​शिक्षक प्रभात रावत के मार्गदर्शन में विज्ञान जूनियर वर्ग मॉडल प्रतियोगिता में बाल वैज्ञानिक अनुराग सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

मॉडल प्रस्तुत करते बाल वैज्ञानिक-

बाल वैज्ञानिकों ने अपनी वैज्ञानिक सोच को विज्ञान मॉडल्स, कविता पाठ, विज्ञान ड्रामा व विज्ञान प्रश्नोत्तरी के माध्यम से सबके सामने रखा।

इस मौके पर प्रधानाचार्य करमवीर सिंह, ब्लॉक समन्वयक ओपी पुरोहित, सह समन्वयक गीता डिमरी,मनमोहन खाली, रेखा कंडेरी, अनिता रावत, दिव्या पंवार, राकेश मैखुरी, प्रभात रावत, ललिता रावत, संजय पुरोहित, ताजबर सिंह सजवाण, प्रियंका बिष्ट, रोशन बड़वाल, धनपत लाल शाह, रचियता पंवार, आभा नेगी, धनपत लाल शाह, नरेंद्र सिंह तथा विभिन्न विद्यालयों के मार्गदर्शक शिक्षक/शिक्षिकाएं मौजूद रहे। संचालन अनूप खंडूरी व दीवान सिंह नेगी ने किया।

Latest News

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: आधा घंटे की ओलावृ​​ष्टि ने सबकुछ कर दिया चौपट–

बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृ​ष्टि, चारों ओर बिछी सफेद चादर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की ​हुई जोरदार ​भिडंत, पांच यात्री घायल–

तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल-- गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार...

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...
error: Content is protected !!