chamoli: तीन महिने से अवरुद्ध पड़ी पाणा-ईराणी सड़क, दस किमी चल रहे ग्रामीण पैदल–

by | Sep 28, 2024 | चमोली, सड़क | 0 comments

पैदल रास्ता भी जगह-जगह ध्वस्त, बाजार तक नहीं पहुंच पा रही ग्रामीणों की फसल–

पीपलकोटी(चमोली):पाणा और ईराणी गांव को यातायात से जोड़ने वाली निजमुला-पाणा-ईराणी सड़क तीन माह से बंद पड़ी है। जिसे ग्रामीणों को दस किमी पैदल चलना पड़ रहा है। साथ ही पैदल रास्ता भी बुरी तरह से तहस-नहस हो रखा है। इससे ग्रामीण कई जगह पर जान जोखिम में उठाकर आवाजाही कर रहे हैं।

पीएमजीएसवाई के अंतर्गत 31 किमी निजमुला-पाणा ईराणीसड़क लंबे समय से निर्माणाधीन है। वर्तमान में पगना तक वाहनों की आवाजाही होती है। जिसकी दूरी करीब 25 किमी है। लेकिन सड़क किमी 18 में तीन माह से बंद पड़ी है। इसके आगे वीर गंगा पर बने वैली ब्रिज की दोनों ओर के एप्रोच रोड ध्वस्त हो रखी हैं। इसके साथ ही अन्य जगह पर भी पुस्ते टूटे हुए हैं। इससे झींझी, ईराणी, बनाली, पाणा सहित अन्य गांवों के लोगों की आवाजाही ठप हो रखी है।निजमुला घाटी में खासकर पाणा-ईराणी का आलू काफी प्रसिद्ध है।


जान जो​खिम में डालकर आवाजाही करते ईराणी के ग्रामीण-

इस समय यहां आलू की फसल तैयार हो रखी है। वहीं राजमा, चौलाई, रामदाना के साथ ही शुद्ध जैविक सब्जियां भी गांवों में भरपूर हैं, लेकिन सड़क मार्ग नहीं होने से लोग अपने उत्पाद को बाजार तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। घोड़े खच्चर से सामान लाने में ढुलान का खर्च काफी आ जाता है। एक बार में एक घोड़े का 400 से 500 रुपये ढुलान लगता है। जिससे कई ग्रामीणों ने अभी आलू की फसल को निकाला भी नहीं है।

अवरुद्ध पड़ी निजमुला-पाणा-ईराणी सड़क-

क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय सिंह का कहना है कि सड़क जगह-जगह टूटी है। ऐसे में आम आदमी तो कैसे भी आवाजाही कर ही लेता है, लेकिन बीमार व्यक्ति को अस्पताल तक लाना चुनौती बना रहता है। आठ से 10 किमी कंधे पर रखकर बीमार को सड़क तक पहुंचाते हैं। लोगों की नगदी फसल खेतों में पड़ी है। इस संबंध में पीएमजीएसवाई को ज्ञापन भी दिया है।

Latest News

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...
error: Content is protected !!