चमोली: नीती घाटी में रसोई गैस सिलिंडर के लिए भटक रहे भोटिया जनजाति के ग्रामीण–

by | Sep 30, 2024 | चमोली, समस्या | 0 comments

रसोई गैस की ऑन लाइन प्रक्रिया होने के कारण नहीं मिल रहे ग्रामीणों को गैस सिलिंडर

गोपेश्वर: रसोई गैस सिलिंडर की ऑन लाइन प्रक्रिया होने से नीती घाटी के ग्रामीणों को रसोई गैस भरवाने के लिए भटकना पड़ रहा है। नीती घाटी के नीती, गमशाली, मलारी, बांपा आदि गांवों में निवास कर रहे भोटिया जनजाति के ग्रामीण शीतकाल में जनपद के निचले क्षेत्रों में निवास करते हैं,

जबकि ग्रीष्मकाल में छह माह तक वे नीती घाटी में अपने मूल गांवों में रहते हैं। जिन गांवों की केवाईसी जोशीमठ से है, उन्हें रसोई गैस तो मिल रही है, लेकिन गोपेश्वर और नंदप्रयाग गैस एजेंसी से जुड़े ग्रामीणों को रसेाई गैस के लिए भटकना पड़ रहा है।

बांपा के धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि उन्हें जोशीमठ गैस एजेंसी की ओर से सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे लकड़ी के चूल्हों में खाना पकाने को मजबूर हैं। इधर, जोशीमठ गैस एजेंसी की प्रबंधक सीमा का कहना है कि ऑन लाइन प्रक्रिया के चलते जोशीमठ से बाहर वाले उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं दे पा रहे हैं। उपभोक्ताओं को जोशीमठ एजेंसी से नए कनेक्शन के लिए आवेदन करने के लिए कहा गया है।

Latest News

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
error: Content is protected !!