चमोली: स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता की थीम पर चमोली पुलिस ने दिया स्वच्छता का संदेश–

by | Oct 1, 2024 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

रैली निकालकर जन-जन को स्वच्छता के प्रति किया जागरुक, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित हुआ कार्यक्रम–

गोपेश्वर: 17 सितंबर से 02 अक्टूबर, 2024 तक “स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता” की थीम पर देशभर में चलाये जा रहे स्वच्छता कार्यक्रम के अन्तर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को उनकी जयन्ती से पूर्व दिवस पर श्रद्धांजली स्वरूप श्रमदान के रूप में आयोजित विशाल स्वच्छता अभियान के तहत आज दिनांक 01.10.2024 को पुलिस अधीक्षक चमोली श्री सर्वेश पंवार (IPS) महोदय के निर्देशन में चमोली पुलिस द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, विभिन्न विद्यालयों के छात्रों व एनसीसी कैडेटो के साथ स्वच्छता रैली निकाली गयी। इस अभियान का उद्देश्य न केवल स्वच्छता को बढ़ावा देना था, बल्कि स्वच्छता का महत्व समझाना भी था।

स्वच्छता पर रैली निकालते पुलिस के अ​धिकारी-कर्मी-

रैली से पूर्व पुलिस उपाधीक्षक चमोली श्री संजय गर्ब्याल की उपस्थिति में सभी नागरिकों को स्वच्छता बनाये रखने की शपथ दिलाई गयी। रैली के दौरान, बच्चों और जवानों ने बड़े उत्साह के साथ स्वच्छता संबंधी संदेशों को अपने हाथों में तख्तियों के जरिए साझा किया। सभी ने मिलकर नारे लगाए और यह संकल्प लिया कि हम अपने घर, गली-मोहल्लों और पूरे समुदाय को स्वच्छ बनाए रखेंगे।

स्वच्छता पर रैली निकालते पुलिस के अ​धिकारी-कर्मी-

इस पहल के माध्यम से ना केवल पुलिस प्रशासन ने समाज को सकारात्मक संदेश दिया, बल्कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी फैलायी। महात्मा गांधी की जयंती के पहले इस स्वच्छता अभियान ने लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को जगाने का कार्य किया। यह कार्य सिर्फ एक स्वच्छता अभियान नहीं, बल्कि एक समाजिक मूल्य और संस्कार को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक कदम है।

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!