युवक के नदी में कूदने के कारणों का नहीं चला पता, तलाश जारी–
गोपेश्वर:नंदप्रयाग में मासौं पुल से एक नेपाली मूल के युवक ने नदी में छलांग मार दी, जिसके बाद से वह लापता हो गया। पुलिस की ओर से उसकी काफी ढूंढखोज की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मनीष, उम्र बीस साल, निवासी जिला सुरखेत नेपाल परिवार के साथ नंदप्रयाग में मजदूरी का काम करता था। बुधवार अपराह्न करीब साढ़े चार बजे मनीष ने मासौं पुल से अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी। नंदप्रयाग चौकी इंचार्ज पूनम खत्री ने बताया कि युवक के नदी में कूदने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। एसडीआरएफ युवक की तलाश कर रही है। बृहस्पतिवार को भी पुलिस नदी किनारे सर्च अभियान चलाएगी।


