चमोली: युवक अलकनंदा नदी में कूदा, पुलिस ने शुरू की ढूंढखोज–

by | Oct 3, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

युवक के नदी में कूदने के कारणों का नहीं चला पता, तलाश जारी–

गोपेश्वर:नंदप्रयाग में मासौं पुल से एक नेपाली मूल के युवक ने नदी में छलांग मार दी, जिसके बाद से वह लापता हो गया। पुलिस की ओर से उसकी काफी ढूंढखोज की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मनीष, उम्र बीस साल, निवासी जिला सुरखेत नेपाल परिवार के साथ नंदप्रयाग में मजदूरी का काम करता था। बुधवार अपराह्न करीब साढ़े चार बजे मनीष ने मासौं पुल से अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी। नंदप्रयाग चौकी इंचार्ज पूनम खत्री ने बताया कि युवक के नदी में कूदने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। एसडीआरएफ युवक की तलाश कर रही है। बृहस्पतिवार को भी पुलिस नदी किनारे सर्च अ​भियान चलाएगी।

Latest News

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...
error: Content is protected !!