चमाेली: ठेकेदारों ने किया आरपार की लड़ाई का एलान–

by | Oct 5, 2024 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

प्रदेश सरकार का पुतला फूंका, कहा निविदाएं छोटी लगाओ, 5 करोड़ तक के ठेके सिंगल विंडो से हो जारी–

गोपेश्वर/पोखरी (05 अक्टूबर 2024): विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलित ठेकेदारों ने शुक्रवार को गोपेश्वर और पोखरी में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती निविदाओं का बहिष्कार जारी रहेगा।

शुक्रवार को गोपेश्वर में बस स्टेशन तिराह पर ठेकेदारों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। वहीं पोखरी में लोनिवि कार्यालय परिसर में पुतला दहन किया गया। ठेकेदार संघ के कोषाध्यक्ष तेजवीर कंडेरी ने ठेकेदारों की मुख्य मांगों में निविदाएं छोटी लगाने और प्रथम व द्वितीय फेज के कार्य छोटे हिस्से में बांटकर निविदाएं लगाने की मांग उठाई। पांच करोड़ तक के कार्य सिंगल विंडो से लगाने व 10 करोड़ तक के कार्य उत्तराखंड मूल के निवासियों को देने,

निविदाओं में विशेष शर्त लगाकर व्यक्ति विशेष को लाभ न पहुंचाने, लंबित भुगतान शीघ्र करने सहित अन्य मांगें शामिल हैं। गोपेश्वर में पुतला फूंकने वालों में ठेकेदार संघ के अध्यक्ष गिरीश सती, उपाध्यक्ष गोविंद सजवाण, सचिव मनोहर फरस्वाण, कोषाध्यक्ष तेजवीर कंडेरी जबकि पोखरी में दीवान सिंह, सत्येंद्र कंडारी, राजकिशोर सिंह, महावीर बासखंडी, विजयपाल सिंह, सत्येंद्र बुटोला, प्रकाश सिंह, बलवंत सिंह, अनूप चौहान, राम प्रसाद सती आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...

राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग–

सेना की विभिन्न टुकड़ियां हुई शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित...

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...
error: Content is protected !!