सम्मान: पांच विभूतियों को बद्रीश सम्मान से किया सम्मानित, उत्कृष्ठ कार्य करने वाले भी हुए पुरस्कृत–

by | Oct 7, 2024 | चमोली, मनोरंजन | 0 comments

जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण के नाम रही बद्रीश पंचायत महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या–

बदरीनाथ। धाम में दो दिनों तक बद्रीश पंचायत महोत्सव की धूम रही। महोत्सव के दूसरे दिन जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ने ढोल-दमाऊं के साथ जागरों की शानदार प्रस्तुतियां दी।

महोत्सव में पांच विभूतियों को भी सम्मानित किया गया। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, ज्योतिर्मठ के उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ और नगर पंचायत के ईओ सुनील पुरोहित ने श्रीदेव सुमन विवि के पूर्व कुलपति डॉ. पीतांबर प्रसाद ध्यानी,

सामाजिक कार्यकर्ता/होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता, माणा गांव के ग्राम प्रधान पीतांबर सिंह मोल्फा, डिमरी पंचायत के तीर्थ पुरोहित शिव प्रसाद डिमरी और ब्रह्मकपाल के तीर्थ पुरोहित पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती को प्रशस्ति पत्र और शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया।

ढोल की थाप पर जागर की प्रस्तुति देते प्रीतम भरतवाण-

इससे पूर्व हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रीतम भरतवाण ने बदरीनाथ धाम पर गाए गीत भू बैकुंठ बदरीनाथ जुभग्यान औंदन, मनखी जन्म सुफल, पितर मोक्ष पोंदन..से कार्यक्रम की शुुरुआत की। इसके बाद उन्होंने जोग माया, जय ज्वाला तेरु ध्यान लगोलु, सरुली मेरु जीयालगीगे आदि गीतों की प्रस्तुतियां दी।

Latest News

चमोली: छूटे राज्य आंदोलनकारियों ने कहा, वास्तविक आंदोलनकारी आज भी वंचित–

जिलाधिकारी गौरव कुमार को सौंपे मांगपत्र में विशेष जांच और पुनः परीक्षण की मांग उठाई, कहा, अन्य...

चमोली: गोपेश्वर में संकल्प अ​​भियान के तहत पेड़ों पर महिलाओं ने बांधे रक्षासूत्र–

मिष्ठान वितरण किया गया, चिपको की धरती में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 28 अगस्त 2026:...

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...
error: Content is protected !!