ई केवाईसी नहीं होगी, तो नहीं मिलेंगे रसोई गैस सिलिंडर, ज्वैलर्स की दुकानों में भी हुई सिलिंडर की चेकिंग–
गोपेश्वर: होटल और रेस्टोरेंट में घरेलू रसोई गैस सिलिंडर का धड्ल्ले से उपयोग हो रहा था। जिसकी शिकायत प्रशासन को मिली। जिस पर सोमवार को जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने गोपेश्वर नगर के होटल और रेस्टोरेंट में छापेमारी कर 10 घरेलू सिलिंडर जब्त किए।
इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी यशवंत कंडारी ने इंडेन गैस सर्विस के प्रबंधक लक्ष्मण रावत को निर्देश दिए कि जिन उपभोक्ताओं की ई केवाईसी नहीं है, उन्हें किसी भी हालत में गैस सिलिंडर उपलब्ध न करवाई जाए। उन्होंने नगर में होटल और रेस्टोरेंट की नियमित चेकिंग के निर्देश भी दिए।
सोमवार को तहसीलदार दीपशिखा के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने पुराना पेट्रोल पंप से मंदिर मार्ग, पोस्ट ऑफिस, पुलिस लाइन, सुभाषनगर क्षेत्र को होटल और रेस्टोरेंट में आकस्मिक छापेमारी की। इस दौरान 10 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए गए। इस मौके पर राजस्व उपनिरीक्षक, पूर्ति निरीक्षक के साथ ही कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।


