चमोली: यहां होटल और रेस्टोरेंट में आक​स्मिक छापेमारी में मिले 10 घरेलू सिलिंडर, जब्त किए–

by | Oct 7, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

ई केवाईसी नहीं होगी, तो नहीं मिलेंगे रसोई गैस सिलिंडर, ज्वैलर्स की दुकानों में भी हुई सिलिंडर की चेकिंग–

गोपेश्वर: होटल और रेस्टोरेंट में घरेलू रसोई गैस सिलिंडर का धड्ल्ले से उपयोग हो रहा था। जिसकी ​शिकायत प्रशासन को मिली। जिस पर सोमवार को जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने गोपेश्वर नगर के होटल और रेस्टोरेंट में छापेमारी कर 10 घरेलू सिलिंडर जब्त किए।

इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी यशवंत कंडारी ने इंडेन गैस सर्विस के प्रबंधक लक्ष्मण रावत को निर्देश दिए कि जिन उपभोक्ताओं की ई केवाईसी नहीं है, उन्हें किसी भी हालत में गैस सिलिंडर उपलब्ध न करवाई जाए। उन्होंने नगर में होटल और रेस्टोरेंट की नियमित चेकिंग के निर्देश भी दिए।

सोमवार को तहसीलदार दीपशिखा के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने पुराना पेट्रोल पंप से मंदिर मार्ग, पोस्ट ऑफिस, पुलिस लाइन, सुभाषनगर क्षेत्र को होटल और रेस्टोरेंट में आकस्मिक छापेमारी की। इस दौरान 10 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए गए। इस मौके पर राजस्व उपनिरीक्षक, पूर्ति निरीक्षक के साथ ही कई अन्य अ​धिकारी भी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!